Tuesday, November 17, 2026
17.1 C
Bhopal

बच्ची से रेप में महिला ने दिया ड्राइवर का साथ

भोपाल के बिलाबॉन्ग हाई इंटरनेशनल स्कूल की नर्सरी की बच्ची से स्कूल बस में रेप का मामला सामने आया है। ड्राइवर हनुमत जाटव ने साढ़े तीन साल की मासूम के साथ वारदात की। बस की केयर टेकर उर्मिला साहू को ड्राइवर की करतूतों की जानकारी थी। वह ड्राइवर का साथ देती थी। बच्ची के साथ गलत होता देखकर भी उसने ड्राइवर का कभी विरोध नहीं किया। पुलिस ने ड्राइवर के साथ उसे भी सहआरोपी बनाकर गिरफ्तार कर लिया है।

इस मामले में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा, स्कूल प्रबंधन ने मामले में लीपा-पोती करने की कोशिश की है। स्कूल प्रबंधन की भी जांच की जाएगी। दोषी होने पर कार्रवाई भी की जाएगी। मामले में बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने भी संज्ञान लिया है। इधर, स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) एवं सामान्य प्रशासन राज्यमंत्री इन्दर सिंह परमार ने जांच कमेटी बनाने के आदेश दिए हैं। कमेटी से 7 दिन में रिपोर्ट मांगी है।

बाल आयोग के सदस्य ब्रजेश चौहान का कहना है कि लगातार हम स्कूलों को निर्देश देते हैं कि परिवहन व्यवस्था में सीसीटीवी हो, ड्राइवर-कंडक्टर का पुलिस वेरिफिकेशन हो। मामला बहुत गंभीर है। स्कूल प्रबंधन से नोटिस देकर जवाब-तलब करेंगे। सीसीटीवी क्यों चालू नहीं था..? ड्राइवर-कंडक्टर का वेरिफिकेशन कब कराया था? या नहीं था। हर बिंदु पर जांच करेंगे, किसी भी दोषी को नहीं छोड़ा जाएगा।

Hot this week

खुद को विधि विभाग का एडिशनल डायरेक्टर बताने वाले पर धोखाधड़ी का केस

भोपाल। मध्यप्रदेश के विधि एवं विधायी कार्य विभाग में...

भोपाल: आदमपुर खंती के पास प्लास्टिक प्लांट में भीषण आग, 5 किमी दूर तक दिखा धुआं

भोपाल. आदमपुर स्थित कचरा खंती के पास सोमवार सुबह...

कलियासोत डैम के पास युवक-युवतियों से चेन लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

भोपाल। कलियासोत डैम के पास घूमने गए चार युवक-युवतियों...

प्रेम विवाह से युवती के परिजनों के इनकार से आहत युवक ने जहर खाकर दी जान

भोपाल। प्रेम प्रसंग में युवती के परिजनों द्वारा शादी...

Topics

खुद को विधि विभाग का एडिशनल डायरेक्टर बताने वाले पर धोखाधड़ी का केस

भोपाल। मध्यप्रदेश के विधि एवं विधायी कार्य विभाग में...

कलियासोत डैम के पास युवक-युवतियों से चेन लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

भोपाल। कलियासोत डैम के पास घूमने गए चार युवक-युवतियों...

प्रेम विवाह से युवती के परिजनों के इनकार से आहत युवक ने जहर खाकर दी जान

भोपाल। प्रेम प्रसंग में युवती के परिजनों द्वारा शादी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img