Tuesday, March 3, 2026
31.3 C
Bhopal

दुष्कर्म का आरोपी भोपाल से गिरफ्तार:शादी का झांसा देकर नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया था

विदिशा में पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। वही पुलिस ने नाबालिग लड़की को परिजनों को सौंप दिया।

करारिया थाना क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिग लड़की को भोपाल के बीजापुर गांव में रहने वाले 27 वर्षीय विजयपाल ने शादी का झांसा देकर उसको बहला-फुसलाकर ले गया था और उसके साथ गलत काम किया था। परिजनों ने इसकी शिकायत करारिया थाने ने दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस ने धारा 363, 366 (क), 376(2) (n) भादवि और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

आरोपी भोपाल से गिरफ्तार

मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी को भोपाल से गिरफ्तार कर लिया। वहीं नाबालिग लड़की को उसके माता-पिता को सौंप दिया। नगर पुलिस अधीक्षक अतुल सिंह ने बताया कि विदिशा जिले में मुस्कान अभियान चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य नाबालिग लड़कियों की सुरक्षा और उनके अधिकारों की सुरक्षा करना है। इस अभियान के तहत करारिया पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाकर गलत काम करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Hot this week

भोपाल में मोबाइल विवाद के बाद पत्नी ने छत से कूदकर दी जान

भोपाल। राजधानी के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित देव ग्रीन...

सीवर टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस से दो निगम कर्मियों की मौत

​इंदौर | चोइथराम मंडी गेट के पास सोमवार शाम...

Topics

भोपाल में मोबाइल विवाद के बाद पत्नी ने छत से कूदकर दी जान

भोपाल। राजधानी के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित देव ग्रीन...

प्रेम प्रसंग में छात्र ने दी जान, सुसाइड नोट में छलका दर्द

​इंदौर | शहर के भंवरकुआं क्षेत्र में पढ़ाई कर...

शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

​खंडवा। जिले के खालवा थाना क्षेत्र के ग्राम राजपुरा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img