Saturday, May 2, 2026
24.1 C
Bhopal

सरकारी योजना का काम कराने का झांसा देकर रेप

सागर के मकरोनिया थाना क्षेत्र में सरकारी योजना का लाभ दिलाने का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म किया गया। पीड़ित महिला ने थाने पहुंचकर मामले में शिकायत की है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।

पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र में रहने वाली 32 वर्षीय पीड़िता ने थाने में शिकायत की। शिकायत में बताया कि वर्ष 2024 में लाड़ली बहना योजना में कुछ संसोधन के लिए मैं नगर पालिक मकरोनिया गई थी। जहां उसे अमित नाम का युवक मिला। काम कराने का बोलकर उसने मेरा मोबाइल नंबर ले लिया। काम होने तक कई बार दोनों में बातचीत होती रही। जिसके बाद वह राशन कार्ड के लिए 25 जुलाई 2024 को फिर मकरोनिया नगर पालिका गई, जहां उसे अमित मिला। वह बातचीत करने लगा। काम के दौरान ही आरोपी ने पीड़िता से चाय का बोला। महिला ने चाय पीने हां कहा तो वह चाय लेने के लिए चला गया। चाय लेकर आया और महिला को दी। चाय पीने के बाद महिला को चक्कर आने लगे। जिस पर आरोपी उसे बाइक पर बैठाकर घर छोड़ने का बोलकर साथ ले गया।

इसी दौरान वह सिविल लाइन रोड पर स्थित एक होटल में महिला को लेकर पहुंचा। जहां कमरे में ले जाकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया। इसी दौरान आरोपी ने पीड़िता का आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। घटनाक्रम के बाद आरोपी आए दिन पीड़िता को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मिलने बुलाता था। आरोपी की हरकतों से परेशान होकर पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत की। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अमित के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।

Hot this week

एम्स की पहली मंजिल से कूदा रेबीज का मरीज, मौत

​भोपाल। राजधानी के एम्स अस्पताल में शुक्रवार रात एक...

आदमपुर कचरा खंती में भीषण आग, धुएं के गुबार से घिरा शहर

​भोपाल। राजधानी के आदमपुर स्थित कचरा खंती (डंपिंग साइट)...

भोपाल: पॉलिटेक्निक चौराहे के पास 70 साल पुरानी आदिवासी बस्ती जमींदोज, भारी हंगामा

​भोपाल। राजधानी के हृदय स्थल पॉलिटेक्निक चौराहा (मानस भवन...

पिता ने ही ली थी बेटे की जान: कुल्हाड़ी से वार कर उतारा था मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

​नजीराबाद (भोपाल ग्रामीण)। पारिवारिक कलह ने एक हँसते-खेलते घर...

पति की प्रताड़ना से तंग आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने दी जान, सुसाइड नोट में बयां किया दर्द

​भोपाल। राजधानी के मिसरोद थाना अंतर्गत कजलीखेड़ा में रहने...

Topics

एम्स की पहली मंजिल से कूदा रेबीज का मरीज, मौत

​भोपाल। राजधानी के एम्स अस्पताल में शुक्रवार रात एक...

आदमपुर कचरा खंती में भीषण आग, धुएं के गुबार से घिरा शहर

​भोपाल। राजधानी के आदमपुर स्थित कचरा खंती (डंपिंग साइट)...

भोपाल: पॉलिटेक्निक चौराहे के पास 70 साल पुरानी आदिवासी बस्ती जमींदोज, भारी हंगामा

​भोपाल। राजधानी के हृदय स्थल पॉलिटेक्निक चौराहा (मानस भवन...

पिता ने ही ली थी बेटे की जान: कुल्हाड़ी से वार कर उतारा था मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

​नजीराबाद (भोपाल ग्रामीण)। पारिवारिक कलह ने एक हँसते-खेलते घर...

https://newscrimefile.com/wp-content/uploads/2026/05/ncf-march-3.pdf ncf marchDownload
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img