Thursday, October 1, 2026
30.3 C
Bhopal

रेड बस के ड्राइवर पर जानलेवा हमला

बीसीएलएल की लाल बस के ड्राइवर पर सोमवार शाम जानलेवा हमला हो गया। सवारी बैठाने और बस के समय को लेकर हुए विवाद में दूसरी प्राइवेट बस के ड्राइवर व कंडक्टर ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया। घायल ड्राइवर मोहम्मद अजहर खान को धारदार हथियार से चेहरे पर हमला किया गया, जिससे उसके गाल में गंभीर चोट आई है।

घटना दोपहर करीब 3:30 बजे समरधा मिसरोद के पास स्थित नायरा पेट्रोल पंप के पास हुई। जानकारी के अनुसार, लाल बस TR-4B रूट पर चलती है और रोजाना गांधी नगर से मंडीदीप तक सवारी लेकर जाती है। सोमवार को भी बस मंडीदीप से भोपाल लौट रही थी। जैसे ही बस समरधा में रुकी, नीली बस चलाने वाला नदीम वहां पहले से मौजूद था। दो दिन पहले भी दोनों ड्राइवरों के बीच इसी मुद्दे पर कहासुनी हो चुकी थी।

गाली-गलौज के बाद चाकू से हमला पुलिस के अनुसार नदीम ने आते ही ड्राइवर अजहर खान को गालियां दीं और हाथापाई शुरू कर दी। विरोध करने पर नदीम ने पास में रखा चाकू निकालकर अजहर खान के दाहिने गाल पर वार कर दिया। खून बहता देख बस कंडक्टर महेंद्र व एक अन्य युवक जेद ने बीचबचाव करके किसी तरह ड्राइवर की जान बचाई। हमले के बाद नदीम ने धमकी दी कि यदि दोबारा सवारी या टाइमिंग की बात की तो वह जान से खत्म कर देगा। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। घायल अजहर को तुरंत एम्स भोपाल में भर्ती कराया गया है।

मिसरोद थाना पुलिस ने दर्ज की FIR कंडक्टर महेंद्र कुमार की शिकायत पर मिसरोद थाने में आरोपी नदीम के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज, धारदार हथियार से हमला करने और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

Hot this week

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

भुगतान न मिलने और NABH की अनिवार्यता के खिलाफ प्राइवेट अस्पतालों का फूटा गुस्सा

​भोपाल: आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने...

Topics

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img