Saturday, September 26, 2026
27.5 C
Bhopal

भोपाल में टीआई को आया पैरालिसिस अटैक

भोपाल के श्यामला हिल्स थाना प्रभारी आरके विमल (61) को सोमवार सुबह पैरालिसिस अटैक आ गया। वे घर से ड्यूटी के लिए निकले थे। उन्हें बंसल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

श्यामला हिल्स थाना पुलिस के मुताबिक सोमवार सुबह करीब 11 बजे थाना प्रभारी आरके विमल घर से थाना जा रहे थे। वह श्यामला हिल्स स्थित घर से जब ड्यूटी के लिए घर की सीढ़ियां उतर रहे थे, तभी अचानक पैरालिसिस अटैक आया। वह सीढ़ियों पर ही लड़खड़ाकर गिरने लगे। घर के बाहर मौजूद रहे थाना स्टाफ ने उन्हें संभाला। घर में मौजूद परिजनों को सूचना दी।

पहले स्मार्ट सिटी हॉस्पिटल …

थाना श्यामला हिल्स में पदस्थ दूसरे पुलिस कर्मचारी तत्काल ही थाना प्रभारी आरके विमल को पुलिस वैन से स्मार्ट सिटी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर्स ने शुरूआती जांच के बाद उन्हें भर्ती कर लिया। थाना प्रभारी विमल की सेहत स्थिर होने के बाद दोपहर करीब 1 बजे शाहपुरा के बंसल हॉस्पिटल रैफर कर दिया।

आईसीयू में भर्ती… सेहत स्थिर

पैरालिसिस अटैक की शिकायत के साथ बंसल हॉस्पिटल पहुंचे। श्यामला हिल्स थाना प्रभारी को न्यूरोलॉजी डिपार्टमेंट के डॉक्टर्स ने आईसीयू में रखा है। उनकी सेहत स्थिर बनी हुई है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम श्यामला हिल्स थाना प्रभारी आरके विमल की सेहत की निगरानी कर रही हैं।

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img