Sunday, February 22, 2026
31.8 C
Bhopal

Russia Ukraine Conflict Live Updates: बाइडेन बोले, खुद को भगवान न समझे पुतिन, विवाद में अब जापान भी कूदा, जानें हर अपडेट

Russia Ukraine Conflict Live Updates । यूक्रेन और रूस के बीच जारी तनाव के बीच अमेरिका और ब्रिटेन ने रूस पर कई नए प्रतिबंध लगाने का ऐलान कर दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर हमला करते हुए कहा है कि वे खुद को भगवान ने समझे। इस बीच इस रूस और यूक्रेन के विवाद में अब जापान की भी एंट्री हो गई है। जापान ने अमेरिका और ब्रिटेन का साथ देते हुए अपने देश में कई रूसी नागरिकों की संपत्ति को फ्रीज कर दिया है।

भारत लौटे 240 छात्र

जंग के माहौल के बीच यूक्रेन में पढ़ने वाले 240 भारतीय छात्र मंगलवार रात भारत लौट आए हैं। केंद्र सरकार ने यूक्रेन में पढ़ने वाले छात्रों का भारत लाने के लिए एक विशेष विमान भेजा था, जो कल देर रात भारत वापस लौट आया। राजधानी नई दिल्ली पहुंचने के बाद भारतीय छात्रों ने कहा कि वे रूस और पूर्वी यूरोपीय देश के बीच बढ़ते तनाव के कारण अपने देश लौटने पर खुश हैं। वे वहां काफी दहशत के बीच समय बिता रहे थे।

जापान ने रूस पर भी लगाया प्रतिबंध

रूस और यूक्रेन के बीच जारी विवाद में अब जापान भी कूद गया है। जापान के प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा ने बुधवार को कहा कि जापान रूस पर प्रतिबंध लगा रहा है, जिसमें जापान में रूसी बांड जारी करने पर प्रतिबंध और कुछ रूसी व्यक्तियों की संपत्ति को फ्रीज करना शामिल है।

यूक्रेन बोले, जब तक जीतेंगे नहीं, तब तक लड़ते रहेंगे

रूसी कार्रवाई के खिलाफ अब यूक्रेन भी सख्त हो गया है। यूक्रेन के विदेश मंत्री कुलेबास ने कहा है कि मामूली, मध्यम या बड़े हमले जैसी कोई बात नहीं है। एक हमला भी हमला ही होता है। हम कूटनीतिक और सैन्य दोनों विकल्पों पर विचार कर रहे हैं। कुलेबास ने कहा कि हम अपनी जमीन के हर इंच और हर शहर और हर गांव के लिए लड़ना है, हम तब तक लड़ेंगे, जब तक हम जीतेंगे।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन बोले, खुद को भगवान मानते हैं पुतिन

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि रूस ने हमले की शुरुआत की है। बाइडन ने सीधे शब्दों में कहा कि पुतिन सोचते हैं कि वह एक भगवान हैं और उन्हें अपने पड़ोसियों के क्षेत्र में एक नया तथाकथित ‘देश’ घोषित करने का अधिकार है। बाइडेन यह भी कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन मेरे विचार से अधिक क्षेत्र पर कब्जा करने के लिए एक तर्क स्थापित कर रहे हैं। इस बीच यूक्रेन की सेना के हवाले से एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि युद्ध ग्रस्त इलाके में एक यूक्रेनी सैनिक की मौत हो गई है और 6 सैनिक घायल भी हो गए हैं।

Hot this week

भोपाल: नमाज पढ़ने जा रहे 10वीं के दो छात्र सड़क हादसे का शिकार, एक वेंटिलेटर पर

​भोपाल। राजधानी के शाहजहांनाबाद इलाके में रविवार सुबह एक...

पारिवारिक विवाद के बाद सेल्समैन ने दी जान

भोपाल। राजधानी के बैरागढ़ सीटीओ क्षेत्र में शनिवार देर...

एनेस्थीसिया के ओवरडोज से गई थी इकलौते बेटे की जान

इंदौर। जिला कोर्ट ने 17 वर्षीय किशोर अमित सेन...

गंजबासौदा के में पुलिस की दबिश, पकड़े गए 18 युवक-युवतियां

गंजबासौदा। स्थानीय रेलवे स्टेशन मार्ग स्थित 'सुहाग लॉज' में...

Topics

भोपाल: नमाज पढ़ने जा रहे 10वीं के दो छात्र सड़क हादसे का शिकार, एक वेंटिलेटर पर

​भोपाल। राजधानी के शाहजहांनाबाद इलाके में रविवार सुबह एक...

पारिवारिक विवाद के बाद सेल्समैन ने दी जान

भोपाल। राजधानी के बैरागढ़ सीटीओ क्षेत्र में शनिवार देर...

एनेस्थीसिया के ओवरडोज से गई थी इकलौते बेटे की जान

इंदौर। जिला कोर्ट ने 17 वर्षीय किशोर अमित सेन...

गंजबासौदा के में पुलिस की दबिश, पकड़े गए 18 युवक-युवतियां

गंजबासौदा। स्थानीय रेलवे स्टेशन मार्ग स्थित 'सुहाग लॉज' में...

भेल स्पोर्ट्स क्लब के पास जंगल में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

​भोपाल। शहर के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भेल स्पोर्ट्स...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img