Friday, September 25, 2026
21.1 C
Bhopal

सागर में मोदी बोले-विकास तभी आया जब कांग्रेस गई और भाजपा आई

प्रधानमंत्री मोदी ने सागर के बड़तूमा में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश हो या मध्यप्रदेश विकास तभी आया, जब कांग्रेस गई और भाजपा आई। उन्होंने कहा कि विकास तब होता है, जब सही नीतियां हो, सही विजन हो।

सागर के बाद पीएम मोदी बैतूल लोकसभा क्षेत्र के हरदा जिले के अबागांव खुर्द में सभा करेंगे। इसके बाद शाम को राजधानी भोपाल में रोड शो करेंगे।

कांग्रेस ने संविधान के खिलाफ धर्म के आधार पर आरक्षण दिया

आज कांग्रेस की एक ऐसी सच्चाई देश के सामने आई है। जिसे सुनकर हर देशवासी सन्न हो गया है। हमारा संविधान साफ साफ मना करता है कि किसी को भी धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया जाएगा। खुद बाबा साहब अंबेडकर भी धर्म के आधार पर आरक्षण के खिलाफ थे। लेकिन कांग्रेस बरसो पहले ही धर्म के आधार पर आरक्षण का खतरनाक संकल्प लिया था। वो साल दर साल अपने इस संकल्प को पूरा करने के लिए भांति-भांति के हथकंडे अपना रहे हैं। कांग्रेस ने 2004 में आंध्र प्रदेश में धर्म के आधार पर आरक्षण दिया। और बाबा साहब अंबेडकर की पीठ में छुरा घोंपा था।

कांग्रेस के समय में एमपी की पहचान बीमारू राज्य की थी

मोदी ने कहा- कांग्रेस के समय में एमपी की पहचान बीमारू राज्य की थी। आज वही मध्यप्रदेश बीजेपी सरकार में विकास की नई ऊंचाइयां छू रहा है। साथियों मध्यप्रदेश में केन-बेतवा लिंक परियोजना का ऐतिहासिक काम शुरू हो गया है। सिंचाई के लिए बंडा सिंचाई परियोजना का काम भी बीजेपी सरकार ने कराया है। एमपी में अच्छे हाइवे का पूरा नेटवर्क बनाया जा रहा है। नर्मदा प्रगति पथ और विंध्य प्रगति पथ हो, मालवा-निवाड़, मध्य भारत, बुंदेलखंड प्रगति पथ हो एक्सप्रेस वे नए मध्यप्रदेश की पहचान बन रहा है।

Hot this week

इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद युवती से रेप, एक साल तक शोषण

​भोपाल: राजधानी के एमपी नगर थाना क्षेत्र में सोशल...

Topics

इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद युवती से रेप, एक साल तक शोषण

​भोपाल: राजधानी के एमपी नगर थाना क्षेत्र में सोशल...

नाबालिग छात्र को नशे की लत लगाकर 60 हजार और जेवर ठगे, एक गिरफ्तार

​भोपाल: ​करोंद मंडी थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img