Friday, September 4, 2026
22.1 C
Bhopal

सतना और कोतमा कांग्रेस विधायकों ने ट्रेन में महिला से छेड़छाड़ की

सतना से कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा और कोतमा विधायक सुनील सर्राफ पर महिला ने बदसलूकी का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि वह रेवांचल एक्सप्रेस में अपने नवजात बच्चे के साथ सफर कर रही थी। देर रात में नशे की हालत में दोनों विधायकों ने उसके साथ बदसलूकी कर दी। महिला ने जीआरपी से मदद मांगी। सागर जीआरपी महिला को अपनी सुरक्षा में लेकर भोपाल पहुंची। महिला ने जीआरपी हबीबगंज में शिकायत दर्ज कराई है। इसकी भनक लगते ही कुशवाहा विदिशा में ही उतर गए।

सागर में जीरो पर कायमी कर मामला आगे की जांच के लिए जबलपुर जीआरपी एसपी को दिया गया है। बता दें, सिद्धार्थ पूर्व सांसद सुखलाल कुशवाहा के बेटे हैं। जीआरपी थाना प्रभारी एमएस सोमवंशी ने बताया कि महिला ने शिकायत की है।

Hot this week

भोपाल: कोहेफिजा के साजिदा नगर में उत्पात मचाने वाले बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस

​राजधानी के कोहेफिजा थाना क्षेत्र स्थित साजिदा नगर में...

Topics

160 रु. का बोनस देकर 12 लाख की ठगी

​भोपाल (बागसेवनिया) साइबर ठगों ने ऑनलाइन टास्क और क्रिप्टो निवेश...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img