Sunday, November 15, 2026
19.1 C
Bhopal

भोपाल में पहली बार सरकारी बंगले में शिफ्ट हुए ज्योतिरादित्य, बना नया पॉवर सेंटर

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को भोपाल के सरकारी बंगले में गृह प्रवेश कर लिया। बी-5, श्यामला हिल्स पर ढाई एकड़ में फैले बंगले के रिनोवेशन में 16 महीने लगे। यह पहला सरकारी बंगला है, जिसका दरवाजा महलनुमा बनाया गया है।सिंधिया अपने निवास में हरे रंग के बड़े दरवाजे से प्रवेश करेंगे। इसके दोनों हिस्सों पर कोने वाली दीवार में राजघराने के ध्वज वाले सर्प निशान की आकृति बनाई गई है। प्रदेश में भोपाल में पहली बार सिंधिया सरकारी आवास में रहेंगे।

सिंधिया का राजधानी में ‘गृह प्रवेश’:भोपाल में पहली बार सरकारी बंगले में शिफ्ट हुए ज्योतिरादित्य, बना नया पॉवर सेंटरभोपाल2 घंटे पहलेकेंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को भोपाल के सरकारी बंगले में गृह प्रवेश कर लिया। बी-5, श्यामला हिल्स पर ढाई एकड़ में फैले बंगले के रिनोवेशन में 16 महीने लगे। यह पहला सरकारी बंगला है, जिसका दरवाजा महलनुमा बनाया गया है।सिंधिया अपने निवास में हरे रंग के बड़े दरवाजे से प्रवेश करेंगे। इसके दोनों हिस्सों पर कोने वाली दीवार में राजघराने के ध्वज वाले सर्प निशान की आकृति बनाई गई है। प्रदेश में भोपाल में पहली बार सिंधिया सरकारी आवास में रहेंगे।महलनुमा दरवाजे के दोनों तरफ राजघराने के ध्वज वाले सर्प निशान बनाए गए हैं।महलनुमा दरवाजे के दोनों तरफ राजघराने के ध्वज वाले सर्प निशान बनाए गए हैं।ज्योतिरादित्य सोमवार शाम 4.30 बजे पत्नी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया और बेटे महाआर्यमन के साथ भोपाल पहुंचे। यहां से श्यामला हिल्स सरकारी बंगले पर पहुंचे। सिंधिया ने बंगले में विधिवत पूजन किया। इसके लिए ग्वालियर से राजपुरोहित आए थे, जिन्होंने विशेष पूजा करवाई।भाजपा सरकार बनने के 10 महीने बाद बंगला अलॉटसिंधिया ने कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष बनने के बाद विधानसभा चुनाव (वर्ष 2018) के पहले भाजपा सरकार में बंगला मांगा था। चुनाव बाद कांग्रेस सरकार आ गई। 15 महीने सरकार चली, लेकिन बंगला फाइनल नहीं हो पाया। कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष बनने के बाद विधानसभा चुनाव (वर्ष 2018) के पहले भाजपा सरकार में बंगला मांगा था। चुनाव बाद कांग्रेस सरकार आ गई। 15 महीने सरकार चली, लेकिन बंगला फाइनल नहीं हो पाया।उमा और दिग्विजय के आवास से बड़ा है बंगलादोबारा भाजपा सरकार बनने के 10 महीने बाद जनवरी 2021 में नया बंगला अलॉट किया गया। करीब 16 महीने में रिनोवेशन के बाद शिफ्ट हुए है।सिंधिया का बंगला उमा भारती और दिग्विजय सिंह के बंगले से बड़ा है। सिंधिया उमा के पड़ोसी हैं, जबकि दिग्विजय सिंह तीन बंगले छोड़कर रहते हैं। श्यामला हिल्स पर सीएम शिवराज सिंह चौहान का बंगला भी है।

Hot this week

जंगल की 5 एकड़ जमीन जोत रहा ट्रैक्टर जब्त, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

विदिशा (शमशाबाद)। वन विभाग की टीम ने शमशाबाद वन...

भोपाल में भीषण सड़क हादसा: डंपर की चपेट में आने से युवा महिला पत्रकार की मौत

भोपाल। राजधानी के भदभदा चौराहे पर रविवार सुबह करीब...

मासूम से दरिंदगी करने वाले आरोपी को अंतिम सांस तक उम्रकैद की सजा

भोपाल। राजधानी की एक विशेष अदालत ने 5 वर्षीय...

Topics

जंगल की 5 एकड़ जमीन जोत रहा ट्रैक्टर जब्त, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

विदिशा (शमशाबाद)। वन विभाग की टीम ने शमशाबाद वन...

मेडिकल कॉलेज के पूर्व डीन पर छेड़छाड़ का आरोप, महिला ने थाने में की शिकायत

रीवा। श्यामशाह मेडिकल कॉलेज के पूर्व डीन और मेडिसिन...

जनसंवाद कार्यक्रम से गायब रहना पड़ा भारी, चूनाभट्टी थाना प्रभारी निलंबित

भोपाल। पुलिस कमिश्नर के जनसंवाद कार्यक्रम में गैरहाजिर रहना...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img