Wednesday, August 12, 2026
24.1 C
Bhopal

भोपाल में SDM को स्कूलों के निरीक्षण की जिम्मेदारी

भोपाल के प्राइवेट स्कूल में पढ़ने वाली 3 साल की बच्ची से रेप के मामले के बाद अब अफसर सभी प्राइवेट स्कूलों का निरीक्षण करेंगे। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने सभी एसडीएम को स्कूलों के निरीक्षण की जिम्मेदारी सौंपी है। एसडीएम बच्चों से भी बात कर रहे हैं। वहीं, सरकारी अस्पतालों की सुरक्षा पर भी फोकस है। इधर, कलेक्टर सिंह गुरुवार को कोलार तहसील में पहुंचे

गोविंदपुरा एसडीएम रवीश श्रीवास्तव अशोका गार्डन के एक-दो स्कूलों का निरीक्षण भी कर चुके हैं। उन्होंने छात्राओं से भी पूछा कि कोई बेड टच तो नहीं करता। गुरुवार को शहर वृत्त एसडीएम आशुतोष शर्मा, टीटी नगर एसडीएम डॉ. अर्चना रावत शर्मा, एमपी नगर एसडीएम एलके खरे समेत अन्य एसडीएम ने भी स्कूलों के संबंध में जानकारी ली। एक सप्ताह में निरीक्षण की रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपी जाएगी।

हॉस्पिटल की सुरक्षा पर भी फोकस दूसरी ओर, हॉस्पिटल में डॉक्टर की सुरक्षा पर भी फोकस है। हमीदिया, जेपी, काटजू समेत अन्य सरकारी बड़े अस्पतालों का एसडीएम निरीक्षण कर रहे हैं। एसडीएम शर्मा हमीदिया हॉस्पिटल में पहुंचकर बैठक भी कर चुके हैं। शनिवार को भी वे डॉक्टरों की सुरक्षा और अतिक्रमण पर मीटिंग करेंगे।

कोलार में निर्माणाधीन तहसीलदार कार्यालय भवन का किया निरीक्षणकलेक्टर सिंह ने आज कोलार में निर्माणाधीन तहसीलदार कार्यालय भवन का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की और भवन की गुणवत्ता का जायजा लिया। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि भवन का निर्माण निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण हो।निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने विशेष रूप से भवन के फर्नीचर की स्थिति पर ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने कहा कि कार्यालय में आवश्यक फर्नीचर की व्यवस्था जल्द से जल्द की जाए। ताकि भवन का उपयोग शुरू किया जा सके। उन्होंने संबंधित विभागों को इस दिशा में तेजी से काम करने के निर्देश दिए।

Hot this week

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...

वॉट्सऐप-टेलीग्राम ग्रुप पर टास्क और ट्रेडिंग का झांसा, 1.19 लाख की ठगी

​इंदौर: कनाड़िया इलाके में ऑनलाइन कमाई के चक्कर में एक...

शॉपिंग मार्ट की तिजोरी से 5.35 लाख रुपए पार, असिस्टेंट मैनेजर पर शक

​रतलाम: सैलाना बस स्टैंड स्थित एक बड़े शॉपिंग मार्ट...

Topics

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img