Tuesday, September 1, 2026
24.1 C
Bhopal

छतरपुर में चाचा-भतीजे पर चलाई गोली

छतरपुर के कुटिया गांव में पिता-पुत्र ने घर के बाहर दुकान पर बैठे चाचा-भतीजे पर गोली चला दी। इस फायर में एक गोली चाचा के हाथ और दूसरी गोली भतीजे के सिर में लगी। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से भतीजे की हालत नाजुक होने पर उसे ग्वालियर रेफर किया गया है। वहीं पुलिस को जानकारी लगने पर वो पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक गोविंददास(40) उर्फ गिरधारी और संतोष यादव(36) कुटिया गांव के रहने वाले हैं। वही आज सुबह 10 बजे वो घर के बाहर एक किराना दुकान में बैठे थे। तभी गांव के पप्पू यादव और उसके बेटे अजय यादव ने मौके पर पहुंचकर दोनों पर गोली चला दी और मौके से फरार हो गए।

गिरधारी के लड़के अमित यादव ने बताया कि एक दिन पहले पप्पू यादव और उसके बेटे से शराब पार्टी को लेकर पिता और भाई का झगड़ा हुआ था। इसे लेकर ही आरोपियों ने हमला किया है।

बमीठा थाना प्रभारी मोहर सिंह ने बताया कि इस मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद ही कारण पता चल पाएगा।

Hot this week

गाडरवारा में कृषि पंपों की केबल चोरी से किसान परेशान, थाने में सौंपा ज्ञापन

​गाडरवारा (नरसिंहपुर)। क्षेत्र में लगातार हो रही कृषि पंपों...

कोहेफिजा में कैफे और दुकानें सील, सीएम हाउस जा रहे व्यापारियों पर पुलिस का बल प्रयोग

​भोपाल शहर के रिहायशी इलाकों में कमर्शियल गतिविधियों के खिलाफ...

Topics

मंदसौर: गैस कटर से एटीएम काटकर 6.50 लाख की चोरी

​भानपुरा रोड की घटना मंदसौर के भानपुरा रोड पर स्थित...

भोपाल में फर्जी IPS बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार

भोपाल के एमपी नगर इलाके में खुद को IPS...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img