Thursday, October 8, 2026
23.1 C
Bhopal

Smart City Project Jabalpur: जबलपुर के बंद रास्ते से हलकान हो रहे वाहन चालक, मरीजों की भी आफत

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत राइट टाउन क्षेत्र में नाली मिलान, भूमिगत पुलिया निर्माण कार्य के चलते गेट नंबर चार की तरफ जाने वाले मार्ग को बंद किए जाने से राहगीर हलकान हो रहे हैं। निर्माण कार्यों के चलते वाहन चालक असीम अस्पताल की तरफ से कोठारी अस्पताल की तरफ न तो आ पा रहे हैं न ही दूसरी तरफ जा पा रहे हैं। मार्ग बंद होने से आम नागरिक तो परेशान होते रहे मरीजों की आफत हो रही है। एंबुलेेंस को भी लंबा फेरा लगाकर आना-जाना पड़ रहा है। गेट नंबर की चार की तरफ का उक्त मार्ग रविवार तक बंद रहेगा।

बेरीकेट्स हटाकर गए फिर वापस लौटे: जो लोग बंद रास्ते के बेरीकेट्स हटाकर जबरन घुसे उन्हें आगे जाकर वापस लौटना पड़ा। क्योंकि दोनों तरफ बेरीकेट्स लगाकर बीच में पाइपलाइन बिछाने व पुलिया निर्माण का कार्य किया जा रहा था। स्मार्ट सिटी सीईओ निधि सिंह राजपूत ने बताया कि राइट टाउन, नेपियर टाउन में चिन्हित क्षेत्रों में कराए जा रहे विकास कार्यों को तेज गति के साथ कराए जाने के लिए कुछ मार्ग अल्पअवधि के लिए प्रतिबंधित किए गए हैं। गेट नंबर चार की तरफ असीम बाजपेई अस्पताल से कोठारी अस्पताल तक जाने वाले मार्ग की सभी शाखाओं में पाइप लाइन बिछाने व पुलिया निर्माण के मद्देनजर रविवार रात्रि 10 बजे तक उक्त मार्ग बंद रखा जाएगा। कार्यों को समय सीमा में पूर्ण कराया जा रहा है।

उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि उक्त अवधि में उपरोक्त मार्ग का आवागमन के लिए इस्तेमाल न करें। वैकलिपक मार्गों से आवागमन करें। विदित हो कि इसके पहले भी राइट टाउन क्षेत्र में सीवर व अन्य निर्माण कार्यों के चलते कई मार्ग अल्प समय के लिए बंद किए जा चुके हैं। अभी तक कार्य पूरा नहीं हुआ है। आने वाले दिनों में अन्य मार्ग भी प्रतिबंधित किए जा सकते हैं।

Hot this week

होमवर्क न करने पर पांचवीं के छात्र की पिटाई, कोचिंग संचालक पर एफआईआर

​भोपाल: राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में होमवर्क पूरा न...

BDA भूखंड घोटाला: रिटायर्ड IB अधिकारी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

​भोपाल: शाहपुरा थाना पुलिस ने भोपाल विकास प्राधिकरण (BDA) की...

रोड पर बिना इंडिकेटर वाहन खड़ा करना पड़ा भारी, अदालत ने सुनाई 2 साल की सजा

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र में लापरवाहीपूर्वक सड़क पर वाहन...

Topics

होमवर्क न करने पर पांचवीं के छात्र की पिटाई, कोचिंग संचालक पर एफआईआर

​भोपाल: राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में होमवर्क पूरा न...

BDA भूखंड घोटाला: रिटायर्ड IB अधिकारी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

​भोपाल: शाहपुरा थाना पुलिस ने भोपाल विकास प्राधिकरण (BDA) की...

रोड पर बिना इंडिकेटर वाहन खड़ा करना पड़ा भारी, अदालत ने सुनाई 2 साल की सजा

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र में लापरवाहीपूर्वक सड़क पर वाहन...

प्रेमिका से विवाद के बाद युवक ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत

​भोपाल: जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के बरखेड़ी इलाके में 19 वर्षीय...

आदिवासी हॉस्टल में 4 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

​राजधानी भोपाल के डिपो चौराहा स्थित आदिवासी हॉस्टल में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img