Sunday, September 27, 2026
22.1 C
Bhopal

5वीं मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरा छात्र, मौत:दोस्त बोला- आत्महत्या की आशंका, एक दिन पहले ही घर से भोपाल लौटा था

भोपाल के तलैया थाना क्षेत्र के रेत घाट में इंजीनियरिंग छात्र की पांचवी मंजिल स्थित छत से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरकर मौत हो गई। घटना शुक्रवार दोपहर ढाई बजे की है। मामले में दोस्तों ने आत्महत्या करने का शक जताया है। उनका कहना है कि जहां से छात्र गिरा वहां 4 फीट ऊंची दीवार है।

उन्होंने बताया मृतक छात्र शदमान अपने रूम मेट से बाहर जाने का कहकर निकला था। 10 मिनट बाद वो छत से गिर गया। तत्काल ही उसे हमीदिया अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्र बिहार का रहने वाला है। तलैया थाना पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

गुरुवार को घर से लौटा था छात्र

छात्र के दोस्त रियाज अहमद ने बताया कि शदमान शफी (18) पिता शमसाद आलम बिहार के पूर्णिया जिले का रहने वाला था और रातीबड़ स्थित स्थित पटेल कॉलेज से इंजीनियरिंग कर रहा था। वो दो साल से भोपाल के रेत घाट में किराए पर रहता था। उसके साथ 5 और छात्र रहते थे। वो दो महीने पहले अपने घर गया था और गिरने से एक दिन पहले गुरुवार सुबह ही भोपाल लौटा था।

गिरने या धक्का देने की संभावना नहीं

मृतक के दोस्त रियाज के मुताबिक शुक्रवार दोपहर दो बजे शदमान और उसका एक दोस्त कमरे में थे। शदमान ने दोस्त को नीचे चलने के लिए कहा। दोस्त के मना करने पर अकेले ही चले गया। कुछ देर बाद शदमान छत से नीचे गिर गया। रियाज ने आशंका जताई है कि शदमान ने कूदकर आत्महत्या की है। जहां से वो गिरा है वहां 4 फीट ऊंची दीवार है। गिरने या किसी के धक्का देने की कोई संभावना नहीं है।

Hot this week

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

Topics

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img