Saturday, August 15, 2026
25.1 C
Bhopal

शराब की ऐसी लत, बेच दिए घर के बर्तन-टीवी

शराब की ऐसी लत की पैसे नहीं तो युवक ने अपने घर के बर्तन और टीवी बेच दी, कुछ दिनों बाद जब पत्नी घर पर वापस लौटी तो घर के बर्तन और टीवी नहीं मिलने को लेकर पति और पत्नी का जमकर विवाद हुआ, जिसके करीब आधे घंटे बाद युवक ने घर में साड़ी से फंदा बनाकर फांसी लगा ली, जिसके बाद परिवार के लोगों ने युवक को हमीदिया अस्पताल भर्ती किया जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया। घटना गौतम नगर थाने की है, पुलिस के अनुसार मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है, शव का पोस्ट मार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।

घटना बुधवार दोपहर करीब 3:30 बजे की है, जब योगेंद्र पाल (42) की पत्नी जन्माष्टमी मनाकर मायके से लौंटीं। मृतक के मामा मनोहर लाल सिसोदिया ने बताया कि जब पत्नी ने योगेंद्र से पूछा कि सामान और टीवी कहां तो वह ठीक से कुछ नहीं बता पाया, क्योंकि योगेंद्र सामान बेच चुका था, जिसके बाद पत्नी और योगेंद्र के बीच विवाद हुआ, पत्नी पड़ोस में चली गई, घर आकर देखा तो योगेंद्र ने साड़ी से फंदा बनाकर फांसी लगा ली थी। जिसके तुरंत बाद परिजन योगेंद्र को हमीदिया अस्पताल लाए, जहां पर डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बता दें कि योगेंद्र मजदूरी का काम करता था, उसके दो बेटे हैं जो स्कूल में पढ़ते हैं।

Hot this week

डीआरआई की बड़ी कार्रवाई: भोपाल और ग्रेटर नोएडा में 7.1 करोड़ की ड्रग्स जब्त, लेडी तस्कर समेत 5 गिरफ्तार

​भोपाल/नई दिल्ली: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और ग्रेटर...

Topics

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रातभर शव पड़े रहे

​भोपाल (बिल्खिरिया): बिल्खिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में...

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img