Monday, February 23, 2026
31.5 C
Bhopal

युवक ने सुसाइड नोट छोड़कर फांसी लगाई

भोपाल के कोलार इलाके में रहने वाले युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। पुलिस को उसके पास से सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने लिखा कि मां मुझे माफ कर देना। मैने आपको बहुत परेशान किया। मेरे मोबाइल फोन को मेरी अर्थी के साथ ही जला देना।

तभी मेरी आत्मा को शांति मिलेगी। बड़े भाई से निवेदन है कि मेरी मां का बहुत खयाल रखना। आपका छोटा भाई, मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। घटना शुक्रवार की शाम की है। पीएम के बाद शनिवार को बॉडी परिजनों को सौंप दी गई है।

धनराज अहिरवार (19) पुत्र स्वर्गीय शिवराम अहिरवार निवासी सी सेक्टर सूर्य कॉलोनी पांचवी कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ चुका था। फिलहाल कोई काम नहीं करता था। धनराज के भाई नारायण अहिरवार ने बताया कि बहन और मां घरों में काम करती हैं। शुक्रवार को दोनों काम पर गई थीं।

वह अलग रहते हैं और प्राइवेट जॉब करते हैं। पिता की बीमारी के चलते 6 साल पहले मौत हो चुकी है। घटना के समय भाई घर में अकेला था। तभी उसने फांसी लगा ली। उसकी मौत की सूचना पड़ोसियों ने दी थी। तब बहन और मां फिर मैं मौके पर पहुंचा था।

महिला से बात करने पर मां लेती थी आपत्ति

नारायण का कहना है कि धनराज की एक विवाहित महिला से दोस्ती थी। वह उससे फोन पर बेहद बातचीत करता था। उसके घर भी आना जाना था। इस बात पर मां को एजराज था। इससे नाराज होकर मां उसे फटकार लगाती थी। जिससे वह नाराज हो जाया करता था। शुक्रवार को हमसे पहले सुसाइड की सूचना मोहल्ले में रहने वाली इसी महिला को मिली।

उसने परिजनों के साथ घर आकर भाई के शव को फंदे से उतार दिया था। जब हम घर पहुंचे तो शव जमीन पर मिला। भाई ने पेंट की जेब में सुसाइड नोट छोड़ा है, इसमे मोबाइल को अर्थी के साथ जला देने की बात लिखी है।

घर से परेशान था युवक

केस की जांच कर रहे एएसआई संतोष कुमार ने बताया कि युवक ने घर से परेशान होकर खुदकुशी की है। मां व अन्य परिजन उसे काम करने के लिए बोलते थे। इस बात से वह नाराज हो जाया करता था। शुरुआती जांच में इसी तनाव में आने के बाद उसके द्वारा सुसाइड की बात सामने आ रही है। परिजनों के डिटेल बयान अभी दर्ज नहीं किए जा सके हैं। बॉडी पीएम के बाद परिजनों को सौंप दी है।

Hot this week

भोपाल के 25 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल। राजधानी के करीब 25 प्रमुख इलाकों में सोमवार...

डायल-112 के ड्राइवर पर पालतू कुत्ता छोड़वाया, दो के खिलाफ एफआईआर दर्ज

​इंदौर। शहर के परदेशीपुरा इलाके में एक चौंकाने वाला...

पत्नी के ‘दूसरी शादी’ करने की बात से आहत युवक ने दी जान

​इंदौर। शहर के गांधी नगर क्षेत्र में शनिवार शाम...

भोपाल: नमाज पढ़ने जा रहे 10वीं के दो छात्र सड़क हादसे का शिकार, एक वेंटिलेटर पर

​भोपाल। राजधानी के शाहजहांनाबाद इलाके में रविवार सुबह एक...

पारिवारिक विवाद के बाद सेल्समैन ने दी जान

भोपाल। राजधानी के बैरागढ़ सीटीओ क्षेत्र में शनिवार देर...

Topics

एनेस्थीसिया के ओवरडोज से गई थी इकलौते बेटे की जान

इंदौर। जिला कोर्ट ने 17 वर्षीय किशोर अमित सेन...

गंजबासौदा के में पुलिस की दबिश, पकड़े गए 18 युवक-युवतियां

गंजबासौदा। स्थानीय रेलवे स्टेशन मार्ग स्थित 'सुहाग लॉज' में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img