Tuesday, September 1, 2026
22.1 C
Bhopal

सुर शंकरा ग्रुप की भोजपाल महोत्सव में गीतों की बौछार

भोपाल के भेल दशहरा मैदान में चल रहे भोजपाल महोत्सव मेला 2024 में सुर शंकरा म्यूज़िकल ग्रुप की 136वीं सफल प्रस्तुति ने दर्शकों का दिल छू लिया। इस कार्यक्रम में सुर शंकरा म्यूज़िकल ग्रुप के कार्यकारी अध्यक्ष/मैनेजर इंजी. प्रतीक गर्ग और प्रेरणास्रोत/सिंगर निहारिका गर्ग ने भोजपाल महोत्सव मेला समिति के अध्यक्ष सुनील यादव और अन्य पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

सत्यम शिवम सुंदरम’ और ‘तुम मुझे यूँ भुला न पाओगे’ ने बांधा समा

कार्यक्रम की शुरुआत बेबी अलीज़ा खान और आयशा खान ने ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ गीत से की, जिसके बाद बेबी अलीज़ा खान ने ‘तुम मुझे यूँ भुला न पाओगे’ और आयशा खान ने ‘प्यार झूठा सही’ जैसे खूबसूरत गीत गाए। इसके साथ ही अन्य कलाकारों ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा। संगीतमय इस शाम में मीना पुरोहित ने ‘मेरा पढ़ने में नहीं लागे’, निवेदिता व्यास ने ‘आओ हुजूर तुमको’, शोभा लहेरिया ने ‘जब छाए मेरा जादू’, रश्मि दुबे ने ‘किसलिए मैंने प्यार किया’, फ़ाज़ील खान ने माउथ ऑर्गन से ‘सायोनारा सायोनारा’ और बी.एल. रायकवार ने ‘सारा ज़माना हसीनों का दीवाना’ जैसे मशहूर गीतों से महफ़िल में रंग जमा दिए।

ग्रुप के अध्यक्ष सुरेश गर्ग और एंकर आयशा खान ने ‘इस इश्क मोहब्बत की कुछ है अजीब रस्में’ गाकर कार्यक्रम को और भी रोमांचक बना दिया। ठंड के मौसम में इस गीत ने जैसे गर्मी का एहसास दिला दिया। इसके साथ विवेक दुबे और रश्मि दुबे ने ‘हमसफर मेरे हमसफर’, शोभा लहेरिया और सुरेश गर्ग ने ‘जे हम तुम चोरी से बंधे इक डोरी से’ तथा निवेदिता व्यास के साथ ‘चल अकेला चल अकेला’ जैसे खूबसूरत गीतों की प्रस्तुतियाँ दीं, जिनसे दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम के संचालन बी.एल. रायकवार ने किया। लेपटॉप ऑपरेटर के रूप में उन्होंने उत्कृष्ट कार्य किया, जबकि वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी का जिम्मा मोहन कृष्ण सावले और जावेद खान ने संभाला। कार्यक्रम में एंकरिंग का कार्य संभागीय अध्यक्ष आयशा खान ने किया, जिनकी सटीक एंकरिंग से दर्शकों का ध्यान पूरी तरह से सिंगर्स की ओर आकर्षित हुआ।

Hot this week

अस्पताल की कैंटीन से डेढ़ साल के मासूम का अपहरण, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

​कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र के एक अस्पताल की कैंटीन से...

राहुल गांधी पर एफआईआर को लेकर एमपी कांग्रेस आक्रामक, बीजेपी पर साधा निशाना

​उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की...

भोपाल में लापरवाह अफसरों पर गिरेगी गाज, कोलार तहसीलदार और नायब तहसीलदारों को नोटिस

​भोपाल कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने सोमवार को समयावधि (टीएल)...

Topics

राहुल गांधी पर एफआईआर को लेकर एमपी कांग्रेस आक्रामक, बीजेपी पर साधा निशाना

​उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img