Tuesday, September 1, 2026
22.1 C
Bhopal

लेडी टीआई को युवक ने थप्पड़ मारा

टीकमगढ़ में एक लेडी टीआई ने युवक को थप्पड़ मार दिया। जवाब में युवक ने भी टीआई के चेहरे पर थप्पड़ जड़ दिया। घटना सोमवार की बड़ागांव थाना क्षेत्र के दरगुवां गांव की है। पुलिस बल्देवगढ़-बड़ागांव रोड जाम कर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को समझाने पहुंची थी।

दरअसल, एक किसान की मौत के बाद ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। परिजन और ग्रामीण पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे थे। इसी दौरान बड़ागांव थाना प्रभारी अनुमेहा गुप्ता ने बहस कर रहे युवक को चांटा मारा तो बौखलाए युवक ने जवाब में उन्हें भी थप्पड़ मारा।

विवाद की 2 तस्वीरें…

पुलिस के रवैये के खिलाफ दे रहे थे धरना ग्रामीण रामकिशन लोधी ने बताया कि रविवार रात किसान गोकुल लोधी घर से खेत पर जाने के लिए निकला था। सोमवार सुबह करीब 6 बजे परिजन को सड़क पर उसका शव पड़े होने की सूचना मिली। जानकारी लगते ही मृतक के परिजन बड़ागांव थाना शिकायत लेकर पहुंचे।

इस दौरान बड़ागांव पुलिस ने बुडेरा थाने का मामला बताकर परिजन को लौटा दिया। पुलिस के रवैये से नाराज परिजन ने ग्रामीणों के साथ सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। जाम लगने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

थप्पड़ के बाद पुलिस-ग्रामीणों में तनातनी प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। मामला बिगड़ता देख बड़ागांव थाना प्रभारी अनुमेहा गुप्ता मौके पर पहुंचीं। उन्होंने प्रदर्शन कर रहे युवक को चांटा मारा। इसके बाद ग्रामीणों और पुलिस के बीच तनातनी का माहौल बन गया। करीब 1 घंटे बाद ग्रामीणों को समझाइश देकर मामला शांत कराया गया।

SDOP बोले- भीड़ का फायदा उठाकर मारा थप्पड़ टीकमगढ़ एसडीओपी राहुल कटरे का कहना है कि बड़ागांव थाना प्रभारी अनुमेहा गुप्ता जाम हटाने मौके पर पहुंचीं थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर युवक से विवाद हो गया। भीड़ का फायदा उठाकर युवक ने थाना प्रभारी को थप्पड़ मार दिया। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

अज्ञात आरोपी के खिलाफ दर्ज किया केस

बड़ागांव थाना प्रभारी अनुमेहा गुप्ता ने बताया कि परिजनों की मांग पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शुरुआती जांच में मामला सड़क दुर्घटना का नजर आ रहा है। फिलहाल पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

Hot this week

अस्पताल की कैंटीन से डेढ़ साल के मासूम का अपहरण, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

​कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र के एक अस्पताल की कैंटीन से...

राहुल गांधी पर एफआईआर को लेकर एमपी कांग्रेस आक्रामक, बीजेपी पर साधा निशाना

​उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की...

भोपाल में लापरवाह अफसरों पर गिरेगी गाज, कोलार तहसीलदार और नायब तहसीलदारों को नोटिस

​भोपाल कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने सोमवार को समयावधि (टीएल)...

Topics

राहुल गांधी पर एफआईआर को लेकर एमपी कांग्रेस आक्रामक, बीजेपी पर साधा निशाना

​उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img