Monday, May 4, 2026
37.1 C
Bhopal

भाजपा नेता की सगाई में पहुंच गई टीचर प्रेमिका:फंक्शन में पुलिस बुलाई, रेप का केस कराया

बालाघाट में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सोहागपुरे का सगाई समारोह चल रहा था, तभी वहां उसकी टीचर प्रेमिका पहुंच गई। उसने भूपेंद्र पर रेप के आरोप लगाए और पुलिस को शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने भूपेंद्र सोहागपुरे के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी देना और जातिगत रूप में अपमानित करने का केस दर्ज किया गया है।

भूपेंद्र की सोमवार को यानी आज शादी हाेने वाली थी, जो कैंसिल हो गई। आरोपी की सगाई 17 नवंबर रविवार को थी। प्रेमिका वहां पहुंची और पुलिस बुला ली। बाद में महिला थाने पहुंचकर उसके खिलाफ शिकायत की। आरोपी की प्रेमिका सरकारी टीचर है।

केस दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया है। वहीं, पुलिस का कहना है कि पीड़ित का मेडिकल कराया गया है। कोर्ट में बयान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

तीन साल तक बात करने का दबाव बनाता रहा

ये मामला साल 2008 से 2024 के बीच का है। पीड़ित मिडिल स्कूल में टीचर है। उसने शिकायत में बताया कि साल 2008 में भूपेंद्र सोहागपुरे प्राइवेट बीएड कॉलेज में पढ़ता था। इसी दौरान दोनों की पहचान हुई थी। हालांकि, आरोपी ने कई बार बातचीत करने की कोशिश की, लेकिन मैंने मना कर दिया। तीन साल तक लगातार बात करने के लिए दबाव बनाता रहा। इसके बाद 17 दिसंबर 2012 को प्रपोजल स्वीकार कर लिया। उसने शादी का वादा किया था।

पीड़ित ने बताया-

साल 2013 में सिंगरौली जिले में मिडिल स्कूल में बतौर टीचर नौकरी लग गई। 2020 तक यहां पदस्थ रही। जब छुट्टियों में अपने घर बालाघाट पहुंची। भूपेंद्र ने मुझे अपने दोस्त के कमरे पर बुलाया। यहां शादी का झांसा देकर संबंध बनाए। छुटि्टयों के दिनों में अक्सर बालाघाट आती थी। यहीं पर दोनों मिलते थे। जब भी शादी की बात कहती, तो वह टाल देता था।

दूसरी लड़की से अफेयर का पता चला पीड़ित के मुताबिक अक्टूबर 2016 में भूपेंद्र के किसी अन्य लड़की के साथ अफेयर के बारे में पता चला। उसने मुझसे बात करना बंद कर दिया। साल 2017 में फिर बात हुई। अगस्त 2020 में बालाघाट जिले में ट्रांसफर हो गया। यहां किराए से रहती थी। यहां आरोपी अक्सर आता रहता था। अफेयर के बारे में पूछा, तो उसने लड़की को अपनी रिश्तेदार बता दिया।

मुझे जान से मारने की धमकी दी गई

20 अप्रैल 2022 की रात भूपेंद्र से शादी को लेकर बात की। उसने अपने घरवालों को मनाने की बात कहकर मना कर दिया। इस दौरान दोनों का मिलना जारी रहा। 4 फरवरी 2024 को भूपेंद्र घर आया। यहां आकर लांछन लगाया और शादी से मना कर दिया। थाने जाने पर जान से मारने की धमकी दी।

16 नवंबर को पता चला कि भूपेंद्र की शादी है। जब वहां पहुंची, तो देखा फंक्शन चल रहा था। जिस पर डायल 100 को बुलाया गया। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी ने थाने आकर रिपोर्ट लिखवाने की बात कही। इसके बाद रविवार देर रात केस दर्ज किया गया।

केस दर्ज होने के बाद शादी कैंसिल आरोपी भूपेंद्र सोहागपुरे की रविवार को ही सगाई हुई थी। सोमवार को शादी होने वाली थी। केस दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया है। इधर, आरोपी के मित्रों का कहना है कि शादी भी कैंसिल हो गई है। इस बारे में वर और वधू पक्ष से कोई भी बोलने को तैयार नहीं है।

पुलिस ने कहा- मामले की जांच की जा रही महिला थाना प्रभारी सोनाली ढोक ने बताया कि

भूपेंद्र सोहागपुरे के खिलाफ रेप का केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित का मेडिकल कराया गया है। कोर्ट में बयान के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

इधर, केस दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया। उसका मोबाइल भी बंद है। वहीं, भाजपा जिला अध्यक्ष रामकिशोर कावरे ने कहा कि मैं फोन पर बात नहीं करता। कार्यालय में चर्चा की जाएगी।

Hot this week

बंगाल में भाजपा की जीत विकास की गारंटी: डॉ. मोहन यादव

​भोपाल। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणामों पर प्रतिक्रिया...

हक की लड़ाई: समस्याओं के अंबार के खिलाफ सड़कों पर उतरे किसान

​भोपाल | अपनी विभिन्न मांगों और प्रशासनिक अनदेखी से...

कार बेचने के नाम पर 25 लाख की धोखाधड़ी, शोरूम मैनेजर पर केस दर्ज

​इंदौर। शहर के संयोगितागंज थाना क्षेत्र में पुरानी कारों...

Topics

बंगाल में भाजपा की जीत विकास की गारंटी: डॉ. मोहन यादव

​भोपाल। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणामों पर प्रतिक्रिया...

हक की लड़ाई: समस्याओं के अंबार के खिलाफ सड़कों पर उतरे किसान

​भोपाल | अपनी विभिन्न मांगों और प्रशासनिक अनदेखी से...

कार बेचने के नाम पर 25 लाख की धोखाधड़ी, शोरूम मैनेजर पर केस दर्ज

​इंदौर। शहर के संयोगितागंज थाना क्षेत्र में पुरानी कारों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img