Friday, October 2, 2026
30 C
Bhopal

तवा डैम के 13 में से 9 गेट खोले, नर्मदा किनारे की निचली बस्तियों में अलर्ट

मध्यप्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी है। भोपाल में आज दोपहर में आधे घंटे तेज बारिश हुई। नर्मदापुरम में तवा डैम के 9 गेट खोलने पड़े हैं। आज सुबह साढ़े 5 बजे 7 गेट खोले गए। डैम में पानी की आवक को देखते हुए साढ़े 9 बजे दो गेट और खोल दिए गए। अब 9 गेट से 3949 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।

तवा डैम परियोजना के अधिकारी आरके श्रीवास्तव ने बताया कि डैम का गवर्निंग लेवल 1158 तक है। इस बार दो महीने पहले ही गेट खोल दिए गए हैं। बांध का अधिकतम लेवल 1166 फीट है। 31 जुलाई तक 1158 फीट जलस्तर रखा जाता है। डैम के गेट खोले जाने से नर्मदा नदी का जलस्तर बढ़ेगा। निचली बस्तियों में रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए कहा गया है। राजस्व अधिकारी ने पहले 10 गेट खोले जाने की जानकारी दी थी। बाद में उन्होंने 9 गेट खोलने की बात कही।

सामान्य से ज्यादा हो चुकी बारिश

मध्यप्रदेश में इस सीजन में अब तक सामान्य से 16% ज्यादा पानी गिर चुका है। आमतौर पर साढ़े 10 इंच पानी गिरना था, लेकिन 12 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को भी इंदौर, भोपाल, उज्जैन और नर्मदापुरम में जोरदार बारिश होगी। ग्वालियर-चंबल, बघेलखंड, बुंदेलखंड और महाकौशल में ज्यादा बारिश नहीं है। यहां हल्की रिमझिम रहेगी। इससे पहले बुधवार को कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई। सावन के पहले दिन सिर्फ छिंदवाड़ा में सबसे ज्यादा 2 इंच बारिश हुई। इसके अलावा, बाकी मध्यप्रदेश में हल्की बारिश रही।

Hot this week

आयकर विभाग में ‘कौन बनेगा करपति’ का रोमांच: स्वच्छता अभियान के साथ हुआ भव्य समापन

​भोपाल: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आयकर विभाग के अधिकारियों...

टीकमगढ़ में बदमाशों का आतंक: शराब दुकान पर कट्टे से फायर, गानों की धुन पर डांस कर बोतलें लूटीं

​टीकमगढ़: जिले के देहात थाना क्षेत्र के बाबरी स्थित मोहनगढ़...

Topics

आयकर विभाग में ‘कौन बनेगा करपति’ का रोमांच: स्वच्छता अभियान के साथ हुआ भव्य समापन

​भोपाल: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आयकर विभाग के अधिकारियों...

दस किलो चरस तस्करों को 11-11 साल की सजा, एक-एक लाख जुर्माना

​भोपाल: राजधानी की विशेष एनडीपीएस अदालत ने मादक पदार्थों की...

खबर छापने पर मिल गई FIR की सौगात, पुलिस की रॉकेट स्पीड पर उठे सवाल…

​भोपाल। लगता है इंदौर क्राइम ब्रांच वालों ने आजकल...

संपत्ति विवाद में समझौते के नाम पर कारोबारी ने महिला से ठगे 4.16 करोड़, केस दर्ज

​इंदौर: शहर के एक बड़े कारोबारी द्वारा संपत्ति विवाद में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img