Tuesday, August 11, 2026
26.4 C
Bhopal

शिक्षक ने की छात्रा से छेड़छाड़

रावटी थाना क्षेत्र के गांव उमरन में एक छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोपित गांव का ही 50 वर्षीय शासकीय प्राथमिक स्कूल का शिक्षक गोविंद कसावत है। घटना शनिवार दोपहर की बताई जा रही है, जब आरोपित ने छात्रा का पीछा करते हुए उसे घर में अकेला पाकर बुरी नीयत से उसका हाथ पकड़ लिया। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित शिक्षक के खिलाफ छेड़छाड़ और पोक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।

शिक्षक उसका पीछा करते हुए घर तक आ पहुंचा

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह अपने परिवार के साथ रहती है। शनिवार को उसके स्कूल की छुट्टी थी। उसके भैया रोज की तरह अनाज की दुकान पर गए थे, जबकि मम्मी-पापा और भाभी काम से रतलाम गए थे। दोपहर करीब 3:30 बजे वह खेत पर चने देखने गई थी। वापस लौटते समय आरोपित गोविंद कसावत उसका पीछा करते हुए घर तक आ पहुंचा।

अकेला पाकर बुरी नीयत से उसका हाथ पकड़ा

गोविंद ने इशारे से कहा तू बहुत अच्छी लग रही है, तेरा नंबर दे। छात्रा ने मना कर दिया। जब छात्रा ताला खोलकर घर के अंदर गई, तो गोविंद ने कहा तुझे पैसे दूंगा, मुझे घर के अंदर आने दे, और जबरदस्ती घर में घुस आया। छात्रा ने पुलिस को बताया कि आरोपित गोविंद ने उसे अकेला पाकर बुरी नीयत से उसका हाथ पकड़ा। घबराकर उसने जोर से चिल्लाया और घर से बाहर निकल गई। आवाज सुनकर आरोपित गोविंद डर गया और अपने घर चला गया।

आरोपी ने जान से मारने की दी धमकी

छात्रा ने बताया कि बाद में वह आरोपित गोविंद के घर गई और पूछा कि उसे नंबर क्यों चाहिए। इस पर गोविंद बोला मेरे घर अंदर आ, तब समझाता हूं। छात्रा ने मना कर दिया। इसके बाद आरोपित ने हाथ जोड़ते हुए कहा कि किसी को मत बताना, नहीं तो नौकरी चली जाएगी और धमकी दी की घरवालों को बताया तो जान से खत्म कर दूंगा। छात्रा घर लौटी और पिता को फोन करके पूरी घटना बताई।

Hot this week

दतिया के सेवढ़ा में सफाई कर्मियों की हड़ताल पांचवें दिन भी जारी, समर्थन में बाजार बंद; जगह-जगह लगे कचरे के ढेर

​दतिया: नगर परिषद के आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल...

भंडारी ब्रिज के नीचे से 5.40 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ ऑटो ड्राइवर गिरफ्तार, पहले भी दर्ज है एनडीपीएस एक्ट का केस

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने मंगलवार को परदेशीपुरा क्षेत्र स्थित भंडारी...

भोपाल: नाइट गश्त पर निकले आरक्षक को कार में बनाया बंधक, रातभर घुमाया और मारपीट की

​भोपाल: राजधानी के शाहपुरा थाना क्षेत्र में एक रोंगटे खड़े...

Topics

भोपाल: नाइट गश्त पर निकले आरक्षक को कार में बनाया बंधक, रातभर घुमाया और मारपीट की

​भोपाल: राजधानी के शाहपुरा थाना क्षेत्र में एक रोंगटे खड़े...

पुलिसकर्मी बनकर होटल में घुसे, धमकाकर ऐंठे 60 हजार; तीन गिरफ्तार

​भोपाल: ​पिपलानी थाना क्षेत्र के एक होटल में फर्जी पुलिसकर्मी...

शहर में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा छापा: 3 लाख से अधिक का अमानक घी-पनीर जब्त

​इंदौर: खाद्य सुरक्षा प्रशासन के विशेष अभियान के तहत सोमवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img