Tuesday, September 29, 2026
25.1 C
Bhopal

थाना अशोका गार्डन पुलिस ने कापर वायर एवं महिंद्रा वाहन चोरी करने वाले ड्राइवर को किया गिरफ्तार

Bhopal. दिनांक 09.09.2024 को फरियादी जितेन्द्र चतुर्वेदी पिता स्व.श्री लोकमणि चतुर्वेदी उम्र 54 वर्ष नि. म.न. 13-14 फार्चुन सेल परिसर होशंगाबाद रोड भोपाल ने रिपोर्ट किया की थी कि मेरा व्यवसाय हेल्थ एयर कुलिंग सिस्टम प्रायवेट लिमिटेड के नाम से संचालित होता है तथा मेरा कार्यालय 175 नारायण नगर होंशगाबाद रोड भोपाल मे स्थित है । मैने अपनी संस्थान मे ड्रायवर की आवश्यकता होने से रवि अहिरवार पिता करण सिहं अहिरवार नि. 1041 वार्ड 18 भदभदा जैसी नगर जिला सागर की नियुक्ति दिनांक 22.08.24 को की थी रवि अहिरवार को मैने अपनी महिन्द्रा मेक्सीट्रक रजि.क्र MP04-GB-2863 चलाने हेतु रखा था । मैने कूल रेफ्रिजरेशन शाप न. 01 चन्दन प्लाजा एबीसी कोचिंग के सामने अशोका गार्डन से 250 कि.ग्रा कापर पाईप कीमती 3,17,569/- रुपये बुक किया था जो मेरे ड्रायवर रवि अहिरवार दिनांक 05/09/24 को अशोका गार्डन से माल लोड करके मेरे कार्यालय नारायण नगर होशंगाबाद रोड तक लाना था जो ड़्रायवर रवि अहिरवार द्वारा दोपहर करीबन 03.00 बजे उक्त माल को मेरी महिन्द्रा मेक्सीट्रक रजि.क्र MP04-GB-2863 मे लोड करके वहाँ से निकल गया परन्तु मेरे कार्यालय नही पहुचा जिसका हमने काफी इंतजार किया कुछ समय बाद हमने रवि अहिरवार के मोबाईल न. 9425485873 पर संपर्क किया जो उसका मोबाईल स्वीच आँफ बताने लगा उसके बाद मैने रवि अहिरवार को काफी तलाश किया जो नही मिला वह मेरा माल सहित मेरी महिन्द्रा मेक्सीट्रक लेकर फरार हो गया है । की रिपोर्ट पर आरोपी रवि अहिरवार के विरुद्ध अपराध धारा 316(2) बी.एन.एस. का कायम कर विवेचना मे लिया गया।

पुलिस कार्यवाही का विवरण – दिनांक 22.09.24 को तकनीकी सहायता एवं मुखबिर की सूचना पर आरोपी रवि अहिरवार पिता करन सिंह अहिरवार उम्र 29 साल निवासी म.न.1041 वार्ड नं.18 भदभदा जैसी नगर जिला सागर को गिरफ्तार कर पूछताछ कर महिन्द्रा मेक्सीट्रक रजि.क्र MP04-GB-2863 जप्त किया गया । बाद आरोपी सदर का पुलिस रिमांड लिया जाकर सख्ती से पूछताछ की जिसने कापर पाईप को अपने घर जैसी नगर जिला सागर मे रखना बताया बाद जैसी नगर सागर पहुचकर प्रकरण के आरोपी रवि अहिरवार से कापर के 72 पाईप एवं 14 कापर पाईप के रोल बन्डल कीमती कुल 8,00,000/- रूपये को जप्त किया गया आरोपी को माननीय पेश किया गया।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण

रवि अहिरवार पिता करन सिंह अहिरवार उम्र 29 साल निवासी म.न.1041 वार्ड नं.18 भदभदा जैसी नगर जिला सागर

आपराधिक रिकार्ड- आरोपी के विरूद्ध थाना गोपालगंज ,थाना जैसी नगर , थाना कैंट जिला सागर मे कुल प्रकरण पंजीबद्ध है।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img