Saturday, November 21, 2026
15.1 C
Bhopal

थाना गांधीनगर पुलिस द्वारा अपह्ता को किया दस्तयाब

थाना गांधी नगर में दिनांक-25.11.22 की रात्रि में फरियादी ने रिपोर्ट किया कि उसकी नाबालिग बहन बिना बताये कही चली गई है जिसकी रिपोर्ट पर अपराध क्रं- 284/22 धारा 363 भादवि का अपराध पंजीबद्ध किया गया । 

घटना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को  अवगत कराया जाकर, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में टीम गठित कर बस स्टेण्ड, रेल्वे स्टेशन व सोशल मीडिया के माध्यम से अपह्ता के बारे में जानकारी प्राप्त की गई । रिपोर्ट बाद सूचना प्राप्त हुई की अपह्ता बीना जिला सागर में है, जिसे विशाल कुशवाह पिता रामदास उम्र 20 साल निवासी ग्राम आगासोद बिना जिला सागर अपने साथ ले गया है ।  जिस पर थाना प्रभारी थाना गांधी नगर  द्वारा तत्काल एक टीम जिला विदिशा रवाना किया गया जिसे बीना जिला सागर  से दस्तयाब कर वापस भोपाल लेकर आने पर  परिजनो के सुपुर्द किया गया । प्रकरण में धारा 376 …. भादवि का इजाफा किया गया तथा आरोपी को गिरफ्तार किया गया ।    

पकडे गये आरोपी का नाम–
01  विशाल कुशवाह पिता रामदास उम्र 20 साल निवासी ग्राम आगासोद बिना जिला सागर

सराहनीय कार्य- थाना प्रभारी अरूण कुमार शर्मा, उनि प्रभावती शर्मा, प्रआर(कार्य.) 146 रोहित दुबे, प्रआर.(कार्य.) 277 अभिषेक,  आर- 2912 युवराज सिंह,म.आर – माया सिंह की महत्पूर्ण भूमिका रही।

Hot this week

20 लाख की एमडी ड्रग्स मामला: मुख्य सप्लायर राजस्थान के झालावाड़ से गिरफ्तार

हरदा (सिराली)। सिराली थाना पुलिस ने 20 लाख रुपए...

बाइक के बैग में रखवाई थी रिश्वत की रकम, लोकायुक्त टीम ने पटवारी को दबोचा

मनासा (नीमच)। उज्जैन लोकायुक्त पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी...

Topics

बाइक के बैग में रखवाई थी रिश्वत की रकम, लोकायुक्त टीम ने पटवारी को दबोचा

मनासा (नीमच)। उज्जैन लोकायुक्त पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img