Wednesday, November 18, 2026
17.1 C
Bhopal

थाना एम.पी. नगर पुलिस द्वारा चलाया गया नशे से सतर्कता का अभियान

छात्र – छात्राओं को नशे से सतर्कता बरतने किया गया जागरूक किया गया

पुलिस की इस मुहीम का स्टूडेंट्स ने किया जोरदार समर्थन

                       
     भोपाल पुलिस कमिश्नर श्री मकरन्द देउस्कर द्वारा सभी थाना प्रभारी को नशा मुक्ति अभियान के अन्तर्गत छात्र – छात्राओं को जागरूक करने एवं महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा हेतु  जागरूक कराने हेतु अभियान चलाने हेतु निर्देश दिये गये है ।

निर्देश प्राप्त होने पर थाना प्रभारी एम.पी. नगर सुधीर अरजरिया अपने पुलिस स्टॉफ उनि केशांत शर्मा , उनि आर.के. मिश्रा , सउनि सतेन्द्र द्विवेदी व आरक्षक शैलेन्द्र द्वारा दिनांक 12.10.2022 को थाना एम.पी. नगर में जोन 02 स्थित फिटजी कोचिंग संस्थान एवं पैरामाउंट कोचिंग संस्थान जहां करीब 450 लड़के एवं लड़किया उपस्थित थे को बताया गया कि उनके आने जाने के रास्ते में अथवा कोचिंग के आसपास यदि कोई व्यक्ति अथवा उनके जान पहचान वाला किसी तरह का नशा जैसे गुटका , सिगरेट व अन्य कोई ड्रग्स तो वह अपनी पहचान को गोपनीय रखते हुए अपने फैकल्टी के माध्यम से उस स्थान व उस व्यक्ति की सूचना हम तक पहुंचाएं हम उस पर तत्काल कार्यवाही करेंगे ।

इसका सभी छात्र छात्राओं ने पूरी तरह से समर्थन करते हुए पुलिस का सहयोग करने की बात की तथा उक्त कोचिंग के फैकल्टी के द्वारा एक शपथ भी इस सम्बंध में छात्र एवं छात्राओं को दिलवाई गई कि वह न तो स्वयं नशा करेंगे और न ही अपने परिवार , आस पड़ोस अथवा समाज में किसी को भी नशा नहीं करने देगें । 

 थाना एम.पी. नगर पुलिस की इस मुहीम से छात्र छात्राओं में काफी उत्साह देखा गया एवं कोचिंग के डायरेक्टर द्वारा भी पुलिस के इस कदम की सराहना करते हुए आगे भी पूर्ण सहयोग देने की बात कही है । 

  थाना प्रभारी श्री सुधीर अरजरिया ने बताया कि इस उम्र के छात्र – छात्रा नशे के सौदागरों के आसान से शिकार होते है तथा इन्हें जागरूक कर हम नशे के विरुद्ध मुहीम को युवा जोश से भर कर अमली जामा पहनाना चाहते है । थाना एम.पी. नगर पुलिस इस अभियान को लगातार जारी रखकर कोचिंग के बाद हॉस्टल्स में इस तरह के अभियान को आगे बढ़ायेगी । 

Hot this week

जबलपुर-भोपाल-इंदौर इकोनॉमिक कॉरिडोर को रफ्तार: पूर्व आईएएस शैलेश पाठक बने एसपीवी के उपाध्यक्ष

भोपाल। राज्य सरकार ने जबलपुर-भोपाल-इंदौर इकोनॉमिक कॉरिडोर के काम...

कनाड़िया में किसान के सूने मकान से नकदी और जेवर चोरी, CCTV में दिखे पांच संदिग्ध

इंदौर। कनाड़िया क्षेत्र में हथियारबंद बदमाशों ने एक किसान...

Topics

कनाड़िया में किसान के सूने मकान से नकदी और जेवर चोरी, CCTV में दिखे पांच संदिग्ध

इंदौर। कनाड़िया क्षेत्र में हथियारबंद बदमाशों ने एक किसान...

भोपाल: आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, घर से 40 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त

भोपाल। आबकारी विभाग ने सोमवार शाम टीला जमालपुरा क्षेत्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img