Saturday, May 16, 2026
40.1 C
Bhopal

3 साल से कर रहा था शोषण गर्भवती होने पर आरोपी साथ ले गया

खंडवा में एक नाबालिग लड़की से रेप का मामला सामने आया है। नाबालिग के प्रेग्नेंट होने के बाद आरोपी उसे अपने घर (उत्तर प्रदेश) ले गया। इधर, बेटी के घर न पहुंचने पर पिता ने गुमशुदगी दर्ज कराई, जिसके बाद रेलवे पुलिस (GRP) ने आरोपी को यूपी के सहारनपुर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने नाबालिग को भी आरोपी के कब्जे से दस्तयाब कर लिया है। नाबालिग आदिवासी बाहुल्य खालवा क्षेत्र की रहने वाली है और महाराष्ट्र की एक गुड़ फैक्ट्री में काम करती थी, जहां आरोपी से उसकी दोस्ती हुई थी।

दिवाली पर घर आ रही थी, खंडवा स्टेशन पर नहीं मिली जीआरपी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रकाश चंद्र सेन के मुताबिक, 17 वर्षीय नाबालिग अपने गांव से महाराष्ट्र के पुणे जिले में स्थित एक गुड़ फैक्ट्री में काम करने गई थी। लड़की के पिता ने बताया कि, “16 अक्टूबर को बेटी ने फोन कर बताया कि वह दिवाली मनाने के लिए घर आ रही है। वह महाराष्ट्र के दौंड स्टेशन से खंडवा के लिए झेलम एक्सप्रेस में सवार हो गई है और ट्रेन के महिला जनरल कोच में बैठी है।” लेकिन जब परिजन खंडवा स्टेशन पर उसे लेने पहुंचे तो वह नहीं मिली।

साथ आ रही महिलाओं ने कहा- ट्रेन से नहीं उतरी लड़की के पिता को बेटी के साथ आ रही गांव की अन्य महिलाओं ने बताया कि, “तुम्हारी बेटी तो हमारे साथ ट्रेन में बैठकर आई थी, लेकिन वह ट्रेन से नहीं उतरी। वो कहीं गुम हो गई है।” इसके बाद पिता ने फैक्ट्री में संपर्क किया और रिश्तेदारों से पूछताछ की। बाद में 23 अक्टूबर को गुमशुदगी की शिकायत जीआरपी पुलिस से की।

पुलिस ने सहारनपुर से आरोपी को पकड़ा, लड़की मिली पुलिस ने मामले को जांच में लिया और तकनीकी साक्ष्य एकत्र किए। इसके बाद पुलिस ने यूपी के सहारनपुर जिले से आरोपी रोहित पिता विनोद बाल्मीकी (29) के घर दबिश दी। पुलिस ने उसके कब्जे से नाबालिग को दस्तयाब कर आरोपी रोहित को गिरफ्तार कर लिया।

पीड़िता बोली- 2-3 साल से कर रहा था शोषण जीआरपी पुलिस ने नाबालिग से घटना के बारे में पूछा तो उसने बताया कि वह रोहित बाल्मीकी के साथ गुराड़ (पुणे) में पिछले 2-3 साल से फैक्ट्री में काम कर रही थी। रोहित पिछले 2-3 साल से शादी का झूठा झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण कर रहा था, जिससे कि वह गर्भवती हो गई।

आरोपी पर रेप और पॉक्सो एक्ट में केस, भेजा जेल इधर, आरोपी को गिरफ्तार कर उस पर दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Hot this week

₹12.5 हजार का इनामी बदमाश शाहिद खान गिरफ्तार, 23 गंभीर मामले थे दर्ज

​भोपाल। थाना निशातपुरा पुलिस ने तीन अलग-अलग थानों से...

भोपाल के लक्ष्मी टॉकीज स्थित सराय में शुक्रवार देर रात अचानक आग लग गई

भोपाल। राजधानी के लक्ष्मी टॉकीज स्थित सराय में शुक्रवार...

डॉक्टर को जाल में फंसाकर मांगे 5 लाख, ब्यूटीशियन गिरफ्तार

​सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से हनीट्रैप का...

अमीर बनाने का झांसा देकर 14 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

​मंदसौर। शहर में जादू-टोने और सोने के बिस्किट का...

बिजली बंद करने से रोका, तो तीन भाइयों ने युवक को पीटा

​इंदौर | शहर के चंदन नगर इलाके में दबंगई...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img