Sunday, September 27, 2026
22.1 C
Bhopal

भोपाल में 19 साल की युवती का शव उसके ही घर में मिला

भोपाल में 19 साल की युवती का शव उसके ही घर में मिला है। उसके गले पर धारदार हथियार से काटने के निशान हैं। परिजन ने मंगलवार सुबह शव को देखा और करीब 7.30 बजे पुलिस को सूचना दी।

घटना टीटी नगर की है। युवती की अक्टूबर में शादी होनी थी। टीआई गौरव सिंह ने बताया कि मौके से कोई धारदार हथियार बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि घर में कोई बाहरी व्यक्ति घुसा था या नहीं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई है।

पुलिस ने हमीदिया अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।

घर में चल रही थी शादी की तैयारी परिजनों ने बताया कि जून में रोशनी की कोहेफिजा इलाके के रहने वाले एक युवक से सगाई हुई थी। अक्टूबर में उसकी शादी तय थी। घर में शादी को लेकर तैयारियां चल रही थीं। रोशनी ने एक दिन पहले ही रिश्तेदारों को शादी के लिए खरीदे कपड़े दिखाए थे। रोशनी के पिता फेरी लगाकर कपड़े बेचते हैं।

Hot this week

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

Topics

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img