Tuesday, September 1, 2026
25.1 C
Bhopal

दुल्हन ने लौटाई बारात:गर्लफ्रेंड को धोखा दे रहा था

लखनऊ में रेलवे अफसर की शादी के दिन मुंबई में रहने वाली गर्लफ्रेंड के फोन कॉल ने हंगामा करा दिया। इस बीच इंडियन इंजीनियरिंग सर्विस (IES) अधिकारी दूल्हा होटल से फरार हो गया। हंगामा बढ़ता देख लड़की वालों ने पुलिस बुला ली। डायल 112 मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। पूरा मामला मोहनलालगंज इलाके का है।

अब विस्तार से पढ़िए

मुंबई से बारात लखनऊ पहुंची लखनऊ में रहने वाले रेलवे में रिटायर्ड अफसर की बेटी का विवाह मुंबई में रहने वाले रेलवे के क्लास वन अफसर से तय हुआ था। 15 नवंबर को बारात मुंबई से लखनऊ पहुंची। शहीद पथ पर DLF के गार्डन सिटी में 17 नवंबर को शादी होनी थी। शादी से एक दिन पहले यानी 16 नवंबर को तिलक धूमधाम से हुआ।

दूल्हे को दोस्त ने फोटो की शेयर दूल्हे के दोस्त ने तिलक कार्यक्रम की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर दी। गर्लफ्रेंड को शादी की बात पता चली तो उसने रेलवे अधिकारी को फोन किया। पूछा कहां हो, तो लड़के ने सच्चाई बताने की जगह झूठ बोला कि वह मुंबई में है। शक होने पर गर्लफ्रेंड ने लाइव लोकेशन भेजने को कहा

गर्लफ्रेंड ने कहा- वो मेरा पति लड़के ने लखनऊ की लोकेशन भेज दी। गर्लफ्रेंड ने लोकेशन देखा तो लखनऊ के होटल का शो हुआ। इसपर गर्लफ्रेंड ने होटल में फोन किया, पूरी जानकारी ली। इसके बाद लड़की के पिता को फोन कर सच्चाई बता दी। लड़की ने कहा कि वह मेरा पति है। फोन रिसीव नहीं कर रहा है।

5 साल से रिलेशन में, दे रहा धोखा गर्लफ्रेंड ने दुल्हन के पिता से कहा- IES अधिकारी पिछले 5 साल से मेरे साथ रिलेशनशिप है। मुझसे शादी करने की बात चल रही थी, लेकिन ऐसा करके उसने हमारे और आपके साथ धोखा दिया है। गर्लफ्रेंड का कहना था कि दूल्हा झूठ बोलकर लखनऊ में शादी करने गया है।

गर्लफ्रेंड लगातार कर रही थी फोन गेस्ट हाउस में मौजूद लड़की के परिवार ने दूल्हे का मोबाइल चेक किया, तो देखा लगातार गर्लफ्रेंड की वीडियो कॉल आ रही थी। लड़की पक्ष ने सच्चाई जाननी चाही तो दूल्हा पक्ष ने हंगामा करना शुरू कर दिया। मौका देखकर दूल्हा होटल से भाग गया।

लड़की ने शादी करने मना किया दूल्हे के लापता होने की बात पता चलते ही लड़की वालों का गुस्सा भड़क गया। उधर, लड़की को जब सच्चाई पता चली तो उसने शादी करने से मना कर दिया। हंगामा बढ़ने लगा तो पुलिस बुलाई गई। मौके पर पहुंची। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई।

थाने में रातभर देता रहा सफाई लापता दूल्हे को मोहनलालगंज पुलिस ढूंढ़कर थाने ले आई। वह रातभर पुलिस स्टेशन में सफाई देता रहा। सूत्रों ने बताया, IES अधिकारी की शादी एक साल पहले मेट्रोमोनियल साइट के जरिए तय हुई थी। लड़का-लड़की 1 साल से बातचीत भी कर रहे थे। लेकिन, लड़का धोखा दे रहा था। लड़की भी मुंबई में रहकर जॉब करती है।

मोहनलालगंज इंस्पेक्टर आलोक राव का कहना है कि दोनों तरफ में से किसी भी पक्ष से शिकायत नहीं दर्ज कराई गई है। जैसे ही तहरीर दी जाएगी, आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

कोहेफिजा में कैफे और दुकानें सील, सीएम हाउस जा रहे व्यापारियों पर पुलिस का बल प्रयोग

​भोपाल शहर के रिहायशी इलाकों में कमर्शियल गतिविधियों के खिलाफ...

मंदसौर: गैस कटर से एटीएम काटकर 6.50 लाख की चोरी

​भानपुरा रोड की घटना मंदसौर के भानपुरा रोड पर स्थित...

भोपाल में फर्जी IPS बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार

भोपाल के एमपी नगर इलाके में खुद को IPS...

Topics

कोहेफिजा में कैफे और दुकानें सील, सीएम हाउस जा रहे व्यापारियों पर पुलिस का बल प्रयोग

​भोपाल शहर के रिहायशी इलाकों में कमर्शियल गतिविधियों के खिलाफ...

मंदसौर: गैस कटर से एटीएम काटकर 6.50 लाख की चोरी

​भानपुरा रोड की घटना मंदसौर के भानपुरा रोड पर स्थित...

भोपाल में फर्जी IPS बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार

भोपाल के एमपी नगर इलाके में खुद को IPS...

राहुल गांधी पर एफआईआर को लेकर एमपी कांग्रेस आक्रामक, बीजेपी पर साधा निशाना

​उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img