Sunday, September 27, 2026
28.5 C
Bhopal

बस की सीट पर नवजात को दंपति छोड़कर चले गए

इंदौर के सरवटे बस स्टैंड पर बस में एक नवजात मिला है। कंडक्टर ने तत्काल छोटी ग्वालटोली पुलिस को सूचना दी और मौके पर बुलाया। पुलिस कंडक्टर और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

घटना मंगलवार दोपहर एक बजे के बाद की है। सरवटे बस स्टैंड से सनावद की ओर जाने के लिए बस जाने वाली थी। इस बीच एक दंपती बस में चढ़े। और कुछ देर बाद वे कंडक्टर को सामान लाने का कहकर उतर गए।

कंडक्टर ने पुलिस को बताया कि बस में चढ़ते समय उनके हाथ में नवजात था, लेकिन उतरते समय नहीं। लेकिन सवारियां अधिक होने के कारण उसका ध्यान इस बात की ओर नहीं गया। जब वह काफी देर तक नहीं लौटे तो कंडक्टर ने सीट के पास जाकर देखा। कुछ यात्रियों ने भी कंडक्टर को सूचना दी।

दंपती बच्चे को लेकर पीछे की ओर बैठे थे। ताकि किसी का ध्यान इस ओर न जाए। बताया जा रहा है कि वे बस में आगे की ओर से चढ़े और पीछे बने दूसरे दरवाजे से उतर गए।

दंपती काफी देर तक नहीं लौटे तो कंडक्टर ने पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया। पुलिस ने नवजात को कस्टडी में लेकर कंडक्टर से पूछताछ शुरू की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर भी बच्चे को छोड़कर जाने वाले दंपती की तलाश कर रही है।

Hot this week

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...

Topics

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img