Monday, November 16, 2026
17.1 C
Bhopal

दोस्त ने साथियों के साथ मिलकर इंजीनियर के 15 लाख रुपए लेकर हड़पे

भोपाल की मिसरोद पुलिस ने एक इंजीनियर की शिकायत पर उसके दोस्त सहित दो अन्य के खिलाफ ठगी की एफआईआर दर्ज की है। आरोपियों ने क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया में चेयरमैन बनवाने का झांसा देकर इंजीनियर से 15 लाख रुपए लेकर हड़प लिए। इतना ही नहीं, लिफ्ट टैक्निशयन को फर्जी आईबी अफसर बनाकर उसका वेरिफिकेशन कराने दिल्ली से भोपाल भेज दिया।

मिसरोद पुलिस के मुताबिक सागर कॉलोनी में रहने वाले 40 वर्षीय आशीष कुलश्रेष्ठ क्वालिटी कंट्रोल इंजीनियर हैं। जबकि मुख्य आरोपी आमोद कुमार पाठक भी इंजीनियर हैं और दोनों आपस में दोस्त हैं। आरोपी आमोद ने आशीष से कहा कि क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया में चेयरमैन का पद खाली है। इस पद के लिए वह उसकी नियुक्ति करवा सकता है। इसके लिए उसे दिल्ली चलना होगा।

दोस्त के साथ दिल्ली चला गया

आशीष दोस्त आमोद के साथ दिल्ली गए, जहां आमोद ने आशीष की मुलाकात नवीन सिंह से कराई। नवीन सिंह को मिनिस्ट्री का बड़ा अफसर बताया और चेयरमैन बनवाने के लिए 15 लाख रुपए में डील तय हुई। पूरी तरह से संतुष्ट होने के बाद दोनों भोपाल लौटकर आ गए, जहां आशीष ने अपने दोस्त के खाते में 15 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए। बाद में आशीष को बताया कि अब उनका आईबी वेरिफिकेशन करेगी।

अशफाक बना आईबी ऑफिसर

बुधवार की रात उनके पास अशफाक आलम नाम के व्यक्ति का फोन आता है कि वह आईबी से भोपाल आए हैं, और उनका वेरिफिकेशन करेंगे। चूंकि आशीष गोवा में थे, इसलिए उन्होंने अपने दोस्त शैलेंद्र मिश्रा को भेज दिया। जहां शक होने पर शैलेंद्र मिश्रा ने पुलिस को सूचना दे दी और अशफाक आलम को पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस पूछताछ में पता चला कि अशफाक आलम का असली नाम राजेश कुमार है और वह लिफ्ट टैक्निशयन है। उसे आरोपी नवीन कुमार ने ही आईबी अफसर बनने के लिए कहा था। इसके एवज में उसे 70 हजार रुपए दिए थे। गुरुवार को आशीष गोवा से भोपाल पहुंचे और मामला दर्ज कराया।

Hot this week

जंगल की 5 एकड़ जमीन जोत रहा ट्रैक्टर जब्त, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

विदिशा (शमशाबाद)। वन विभाग की टीम ने शमशाबाद वन...

भोपाल में भीषण सड़क हादसा: डंपर की चपेट में आने से युवा महिला पत्रकार की मौत

भोपाल। राजधानी के भदभदा चौराहे पर रविवार सुबह करीब...

मासूम से दरिंदगी करने वाले आरोपी को अंतिम सांस तक उम्रकैद की सजा

भोपाल। राजधानी की एक विशेष अदालत ने 5 वर्षीय...

Topics

जंगल की 5 एकड़ जमीन जोत रहा ट्रैक्टर जब्त, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

विदिशा (शमशाबाद)। वन विभाग की टीम ने शमशाबाद वन...

मेडिकल कॉलेज के पूर्व डीन पर छेड़छाड़ का आरोप, महिला ने थाने में की शिकायत

रीवा। श्यामशाह मेडिकल कॉलेज के पूर्व डीन और मेडिसिन...

जनसंवाद कार्यक्रम से गायब रहना पड़ा भारी, चूनाभट्टी थाना प्रभारी निलंबित

भोपाल। पुलिस कमिश्नर के जनसंवाद कार्यक्रम में गैरहाजिर रहना...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img