Thursday, August 13, 2026
22.1 C
Bhopal

युवती ने अपने दोस्त के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया

इंदौर के हीरानगर क्षेत्र की एक युवती ने अपने दोस्त के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया है। युवती का आरोप है कि युवक उसे परेशान कर रहा है और कहीं और शादी नहीं करने को लेकर धमका रहा है। आते-जाते उसका पीछा भी कर रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक 21 साल की युवती की शिकायत पर भारत सेन निवासी ग्राम पालिया उज्जैन रोड के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पीड़िता ने बताया कि उसकी दोस्ती भारत से इंस्ट्राग्राम पर हुई थी। दोनों में नार्मल बातें होने लगीं। भारत कई बार शॉप पर मिलने पहुंचा। डेढ़ माह पहले उससे बात बंद कर दी ओर कहा कि उसकी शादी की बात चल रही है।

भारत ने इसके बाद लगातार पीछा करना शुरू किया। खुद से शादी को लेकर दबाव बनाने लगा। आरोपी ने धमकी दी कि कहीं और शादी की तो ठीक नहीं होगा। वह उसकी शादी नहीं होने देगा। उसने मंगलवार को बापट चौराहे के पास रास्ता रोका और हाथ पकड़कर कहा कि जिससे वह शादी करेगी उसे सब कुछ बताकर रिश्ता तुड़वा देगा। वह मोबाइल भी छीनकर ले गया। पीड़िता ने यह बात परिवार को बताई। इसके बाद मामले में एफआईआर की गई।

Hot this week

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

Topics

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img