Friday, November 13, 2026
25.1 C
Bhopal

एलएनसीटी कॉलेज में गूंजा “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” का संदेश, युवाओं ने लिया नशामुक्ति का संकल्प

​भोपाल (ग्रामीण):

मध्यप्रदेश शासन के “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत आज एलएनसीटी कॉलेज के सभागार में एक भव्य नशामुक्ति जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। डीआईजी भोपाल ग्रामीण श्री राजेश कुमार चंदेल और एसपी भोपाल (ग्रामीण) श्री पंकज कुमार पांडे के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में करीब 1,100 विद्यार्थियों, शिक्षकों और पुलिस अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

​डीआईजी श्री चंदेल ने युवाओं को देश की सबसे बड़ी शक्ति बताते हुए उन्हें नशे से दूर रहने और एक सशक्त राष्ट्र के निर्माण में सहयोग देने की प्रेरणा दी। वहीं, एसपी श्री पांडे ने नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर जोर दिया।

​कार्यक्रम के दौरान श्री जी.के.एफ. नशामुक्ति केंद्र के कलाकारों ने माईम आर्ट और लघु नाटिका के जरिए नशे के भयानक परिणामों का सजीव मंचन किया, जिसने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। अंत में सभी ने जीवनभर नशा न करने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ ली। इस दौरान एसडीओपी बिलखिरिया श्रीमती अंतिम समाधिया, एसडीओपी ईटखेड़ी सुश्री मंजू चौहान और कॉलेज के डीन श्री अनिल गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Hot this week

मझौली में 20 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

सीधी (मझौली)। रीवा लोकायुक्त की टीम ने गुरुवार शाम...

इंदौर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की संदिग्ध मौत, होटल की चौथी मंजिल से नीचे गिरे

इंदौर। निपानिया स्थित त्रिवेणा होटल की चौथी मंजिल से...

गूगल से कस्टमर केयर का नंबर निकालना पड़ा महंगा, खाते से उड़े 35 हजार रुपए

भोपाल। ऑनलाइन ऑर्डर लौटाने के बाद रिफंड पाने के...

Topics

मझौली में 20 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

सीधी (मझौली)। रीवा लोकायुक्त की टीम ने गुरुवार शाम...

महज दो हजार रुपए के विवाद में ऑटो चालक की पीट-पीटकर हत्या

भोपाल। शाहजहांनाबाद इलाके में महज दो हजार रुपए के...

ओरछा रोड पुलिस ने पकड़ी 350 पेटी अवैध शराब, 19.50 लाख का माल जब्त

छतरपुर। ओरछा रोड थाना पुलिस ने बुधवार देर शाम...

मॉल के पीछे संदिग्ध कार से 80 लाख की नकदी जब्त, देवास के दो किसान हिरासत में

इंदौर। कनाड़िया थाना पुलिस ने बुधवार रात बड़ी कार्रवाई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img