Wednesday, July 1, 2026
25.9 C
Bhopal

बदमाश ने घर में घुसकर महिला से की मारपीट

जबलपुर में परशुराम बस्ती में शुक्रवार रात एक बदमाश को घर में घुसकर महिलाओं और वहां मौजूद बच्चों पर हमला करना महंगा पड़ गया। घटना की सूचना पर पड़ोसियों ने महिलाओं की चीख-पुकार सुनकर बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचकर बदमाश को पकड़कर जमकर धुनाई की।

स्थानीय लोगों के अनुसार, क्षेत्र में रहने वाला बदमाश अज्जू कोल अक्सर लोगों को परेशान करता रहा है। इसके खिलाफ कई बार रांझी थाना पुलिस में शिकायतें की गईं, लेकिन बावजूद इसके उसने अपनी हरकतें नहीं रोकी।

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार रात करीब 11 बजे शराब के नशे में अज्जू कोल परशुराम बस्ती में हंगामा करने आया। इसी दौरान वह रचना चक्रवर्ती के घर में घुसा और मारपीट करते हुए बच्चों के पास रखा मोबाइल छीनकर भागने लगा। जब महिला ने विरोध किया, तो बदमाश ने उसके साथ मारपीट की।

महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और बदमाश की जमकर पिटाई की। हंगामा बढ़ते देख रांझी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अज्जू कोल को हिरासत में लिया। बताया जा रहा है कि उसके साथ मौजूद साथी मुंडा मौके से भाग निकला।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अज्जू कोल और उसके साथियों का क्षेत्र में लंबे समय से आतंक है। हालात इतने भयावह हो गए हैं कि शाम होते ही महिलाएं और बच्चे घर से बाहर निकलने में डरने लगे हैं।

पुलिस हिरासत में होने के बावजूद अज्जू कोल ने धमकी दी कि जैसे ही वह जेल से बाहर आएगा, लोगों को छोड़ने वाला नहीं है। पीड़ित महिलाओं ने पुलिस से उसकी कड़ी सजा देने की मांग की है।

रांझी थाना प्रभारी उमेश गोलहनी ने बताया कि अज्जू कोल को हिरासत में लिया गया है और उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जा रही है।

Hot this week

भोपाल: ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान के जरिए छात्र हुए साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक

​भोपाल। राजधानी के स्कूलों में साइबर अपराधों से बचाव...

व्यापम चौराहे के पास भीषण हादसा: ट्राले की टक्कर से पलटी कार, बाल-बाल बचे दो युवक

​ ​भोपाल। राजधानी के व्यापम चौराहे के पास मंगलवार-बुधवार की...

भोपाल: अब नायरा के पेट्रोल पंपों पर भी सरकारी दरों पर मिलेगा ईंधन

​भोपाल। मध्यप्रदेश में नायरा पेट्रोल पंपों पर ईंधन अब...

Topics

व्यापम चौराहे के पास भीषण हादसा: ट्राले की टक्कर से पलटी कार, बाल-बाल बचे दो युवक

​ ​भोपाल। राजधानी के व्यापम चौराहे के पास मंगलवार-बुधवार की...

भोपाल: अब नायरा के पेट्रोल पंपों पर भी सरकारी दरों पर मिलेगा ईंधन

​भोपाल। मध्यप्रदेश में नायरा पेट्रोल पंपों पर ईंधन अब...

फेसबुक पर दोस्ती के बाद निवेश का झांसा, निजी कंपनी कर्मचारी से 3.87 लाख की ठगी

​ग्वालियर। मुरार थाना क्षेत्र के काली माई संतर निवासी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img