Wednesday, March 4, 2026
25.8 C
Bhopal

सोने-चांदी के मुकुट और लाखों की चोरी करने वाला पकड़ाया

सीहोर के थाना अहमदपुर पुलिस ने बीते कुछ महीनों से क्षेत्र में मंदिरों और घरों में हो रही चोरियों का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी जब्त की है। आरोपी चोरी से पहले गांव में घूम-घूमकर रेकी करता था और फिर रात के समय वारदात को अंजाम देता था।

पहली घटना 5 फरवरी को ग्राम चांदबड़ जागीर स्थित हनुमान मंदिर की है, जहां से चांदी का मुकुट चोरी हुआ था। इसके बाद 17 मई को ग्राम जुगराजपुरा निवासी हिर्देश मीणा के मकान में ताला तोड़कर चोर सोने-चांदी के जेवर और नगदी चुरा ले गया।

तीसरी घटना 3 जून को जुगराजपुरा के ही हनुमान मंदिर में हुई, जहां से फिर चांदी का मुकुट चोरी हुआ। आखिरी वारदात 3 जुलाई को ग्राम शंकरपुरा में सामने आई, जहां एक अज्ञात चोर घर में घुसकर आभूषण और नगदी ले गया।

इन सभी घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला और एसडीओपी पूजा शर्मा के निर्देशन में थाना प्रभारी रमन सिंह ठाकुर ने टीम के साथ जांच शुरू की। तकनीकी सहायता और मुखबिर तंत्र के माध्यम से आरोपी तक पहुंचने में पुलिस को सफलता मिली।

एसडीओपी पूजा शर्मा ने बताया कि आरोपी संजय बिजोरी को भोपाल जिले के बैरसिया तहसील के कराड़िया गांव से गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से लाखों रुपए के जेवरात बरामद किए गए हैं। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह चोरी से पहले गांवों में जाकर आने-जाने के रास्तों की जानकारी लेता था और फिर रात में वारदात को अंजाम देता था।

पुलिस अब आरोपी से अन्य मामलों में भी पूछताछ कर रही है। वहीं ग्रामीणों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है।

Hot this week

होली पर थमेगा भोपाल की खरीदारी का पहिया, बाजार रहेंगे बंद

​भोपाल। रंगों के त्यौहार होली पर राजधानी भोपाल के...

व्यापारी के एक लाख रुपये और एक्टिवा लेकर कर्मचारी रफूचक्कर

​इंदौर। शहर के तिलक नगर थाना क्षेत्र में अमानत...

कैमरा रेंट पर लेकर युवक लापता, पुलिस ने कहा- कैमरा ढूंढना हमारा काम नहीं

​भोपाल। राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र में अमानत...

Topics

होली पर थमेगा भोपाल की खरीदारी का पहिया, बाजार रहेंगे बंद

​भोपाल। रंगों के त्यौहार होली पर राजधानी भोपाल के...

व्यापारी के एक लाख रुपये और एक्टिवा लेकर कर्मचारी रफूचक्कर

​इंदौर। शहर के तिलक नगर थाना क्षेत्र में अमानत...

कैमरा रेंट पर लेकर युवक लापता, पुलिस ने कहा- कैमरा ढूंढना हमारा काम नहीं

​भोपाल। राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र में अमानत...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img