Tuesday, July 7, 2026
26.2 C
Bhopal

एसआई महिला के घर से पकड़ाया था लोगों ने डंडे से पीटा

इंदौर के खजराना में गुरुवार सुबह 6 बजे महिलाओं ने एक एसआई की जमकर पिटाई कर दी। उसे डंडों से पीटा। बिजली के पोल से बांधने और कपड़े उतारने की भी कोशिश की।

जानकारी के अनुसार, एसआई सुरेश बुनकर खेड़ी इलाके में एक महिला के घर में था। महिला का अपने पति से विवाद चल रहा है। इस दौरान सुरेश उसके संपर्क में आया और पिछले दो माह से वह महिला के घर आना-जाना कर रहा था। आज महिला के परिजन और पड़ोसियों ने उसे घर से पकड़ लिया।

लोगों का आरोप है कि सुरेश नशे में गालियां दे रहा था। उसकी आपत्तिजनक हालत देखकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और पिटाई कर दी। पुलिस ने फोर्स बुलाकर एसआई सुरेश को भीड़ से निकाला गया।

खजराना टीआई मनोज सेंधव के मुताबिक, एसआई बुनकर को पीटने के मामले में 4 नामजद समेत अन्य पर हत्या के प्रयास के मामले में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

कुछ महिलाओं को हिरासत में लिया है।

वहीं, बुनकर को सस्पेंड कर दिया गया है।

एसआई की पिटाई की तस्वीरें

शुरुआत में पुलिस बल भी पीछे हटा खजराना थाने से कुछ पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे, लेकिन भीड़ के विरोध के कारण वे एसआई को छुड़ाने आगे नहीं जा सके। पलासिया कंट्रोल रूम से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। इसके बाद जैसे-तैसे एसआई को भीड़ से छुड़ाया और थाने ले गए।

पहले भी एसआई से हो चुकी मारपीट एसआई सुरेश बुनकर पहले भी विवादों में रहा है। दो साल पहले लसूड़िया इलाके में सिंगापुर टाउन के पास नशे की हालत में ड्यूटी के दौरान उसका कुछ युवाओं से विवाद हो गया था। युवाओं ने उसकी जमकर पिटाई कर दी थी। इस दौरान बुनकर को काफी चोटें आई थीं। एसआई युवाओं को धमका रहा था, जिस पर विवाद हुआ था। बाद में लसूड़िया पुलिस ने युवाओं पर केस दर्ज किया और इलाके में उनका जुलूस निकाला था।

Hot this week

भोपाल: आनंद नगर में 26 वर्षीय इलेक्ट्रीशियन ने दी जान, कारणों का पता नहीं

​भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर इलाके में...

भोपाल: मादक पदार्थ तस्करी के दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपी दोषी करार, सुनाई गई सजा

​भोपाल। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई...

भोपाल: देश विरोधी गतिविधियों में शामिल PFI के 9 सदस्यों की जमानत खारिज

​भोपाल। देश विरोधी और आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्त प्रतिबंधित...

Topics

भोपाल: आनंद नगर में 26 वर्षीय इलेक्ट्रीशियन ने दी जान, कारणों का पता नहीं

​भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर इलाके में...

भोपाल: मादक पदार्थ तस्करी के दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपी दोषी करार, सुनाई गई सजा

​भोपाल। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई...

भोपाल: देश विरोधी गतिविधियों में शामिल PFI के 9 सदस्यों की जमानत खारिज

​भोपाल। देश विरोधी और आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्त प्रतिबंधित...

प्रेम प्रसंग के चलते युवती की हत्या, माँ और भाई गिरफ्तार

​इंदौर। हीरानगर थाना क्षेत्र में एक युवती की संदिग्ध...

भोपाल: ईडी की बड़ी कार्रवाई, भ्रष्टाचार के तीन मामलों में 24 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति कुर्क

​भोपाल। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img