Sunday, September 27, 2026
26.1 C
Bhopal

गरीब बोले-मकान तुड़वाना चाहते हैं भाजपा जिलाध्यक्ष:महिलाएं कलेक्टर से मिली, बोलीं- लगातार धमका रहे है

सरकारी जमीन पर बने मकानों को हटाने को लेकर गांव का एक रसूखदार लामबंद हो गया है। वह भाजपा जिलाध्यक्ष का दोस्त और पेट्रोल पंप में पार्टनर है। वह अपनी जमीन से सटे हम गरीबों के मकानों को तुड़वाना चाहते है। तहसीलदार से कहकर नोटिस दिलवाएं है। कहते है कि एक करोड़ रूपए खर्च कर देंगे लेकिन तुम्हारे मकानों को तुड़वाकर ही रहेंगे।

ये आरोप अहमदपुर खैगांव की एक दर्जन महिलाओं ने लगाया है। महिलाएं गांव में प्रवेश के साथ लगने वाले चंपानगर की है। उन्होंने इस बारे में कलेक्टर अनूप कुमार सिंह से शिकायत की है। कहा कि रोड किनारे वह करीब 50 साल से रहे है। ग्राम पंचायत ने लिखकर दिया है कि उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। कई मकान तो पीएम आवास और इंदिरा आवास स्कीम के तहत बने हुए है। हम लोग आदिवासी समाज है। इसलिए जो रसूखदार है, वो हमें धमकाते है। कहते है कि तुम्हारे मकान तुड़वाकर रहेंगे।

कलेक्टर ने आश्वासन दिया- तोड़ेंगे तो दूसरी जगह देंगे

इधर, कलेक्टर अनूप कुमार सिंह ने महिलाओं को आश्वासन दिया कि अतिक्रमण यदि संबंधित की निजी जमीन पर है तो कार्रवाई होगी। शासकीय जमीन के मामले में यदि सड़क गुजरी है तो अतिक्रमण हटाएंगे। हालांकि उसके पहले आप लोगों को रहने के लिए जमीन उपलब्ध कराएंगे। इस दौरान सावित्री बाई, कमलाबाई, उमाबाई, भूरीबाई, रेशमबाई, सन्नो बी, धापूबाई मौजूद थी।

जिलाध्यक्ष बोलें- जमीन तो मेरी खुद की है, 12 साल पहले खरीदी

आरोपों को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष सेवादास पटेल का कहना है कि उक्त जमीन मेरे मित्र ओमप्रकाश की नहीं बल्कि हम दोनों ने मिलकर 12 साल पहले खरीदी थी। जिस पर कई लोगों ने अतिक्रमण करके पक्कें मकान बनाकर रखें है। जमीन का सीमांकन भी हो चुका है। जिस पर अतिक्रमण पाया गया है। उन लोगों का सरकारी और हमारी निजी जमीन दोनों पर कब्जा है।

मैं कलेक्टर साहब और एसपी साहब से कह चुका है कि आप वस्तुस्थिति देखिए और सत्य का साथ दीजिए। शिकायतकर्ता सावित्री बाई का बैकग्राउंड पता कीजिए, पूरा गांव उसके खिलाफ है। उसने इसी साल 26 जनवरी को ओमप्रकाश की पत्नी के साथ मारपीट की। इसके बाद हम लोगों ने उन्हें हमारी जमीन से हटाने का मन बनाया। चोरी ऊपर से सीनाजोरी तो नहीं चलेगी।

Hot this week

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...

Topics

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img