Sunday, April 26, 2026
32.7 C
Bhopal

पत्नी सोने-चांदी के जेवर और लाखों रुपए लेकर भाग गई

शिवपुरी में एक युवक ने अपनी पत्नी पर किसी रुपए और जेवर ले जाने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि पत्नी सोने-चांदी के जेवर और लाखों रुपए लेकर भाग गई। युवक ने एसपी से शिकायत कर पत्नी पर FIR करने की मांग की है।

इधर पुलिस की ओर से बताया गया कि पति-पत्नी के बीच पिछले दिनों से विवाद चल रहा था।

शिवपुरी शहर के पुरानी शिवपुरी क्षेत्र के रहने वाले दीपेश जैन की शादी पत्नी योगिता जैन से हुई। दीपेश का कहना है कि शादी के कुछ दिन बाद वह घर से सोने-चांदी के जेवरात और तीन लाख रुपए नकद लेकर चली गई और अब तक वापस नहीं लौटी है।

दीपेश ने इस पूरे मामले में आपराधिक प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

शादी के 5 महीने बाद पकड़ने का आरोप दीपेश ने बताया कि उसका विवाह करीब पांच माह पूर्व महाराष्ट्र के अमरावती की रहने वाली योगिता से हुआ था। 6 जुलाई को योगिता अपने साथ आई दो महिला माया पाराशर निवासी पोहरी और बबिता रावत निवासी बेलगढ़ा, ग्वालियर के साथ यह कहकर चली गई कि वह अगले दिन लौट आएगी।

दीपेश ने बताया कि जिन महिलाओं को योगिता ने अपनी मौसी बताया, उनसे वह पहली बार मिला था और वह महिला उनकी शादी में भी मौजूद नहीं थी। योगिता के वापस नहीं आने पर दीपेश ने खोजबीन शुरू की, तो घर से जेवरात सोने की अंगूठियां, हार, मंगलसूत्र, बालियां, पायल आदि और नगद 3 लाख रुपए गायब मिले।

दीपेश का दावा है कि वह उसके गहने और रुपए लेकर फरार हुई है। दीपेश ने पुलिस से मांग की है कि इस पूरे मामले की जांच कर एफआईआर दर्ज की जाए, ताकि उसे न्याय और राहत मिल सके।

मामले में देहात थाना प्रभारी रत्नेश यादव का कहना है कि दीपेश जैन ने उसकी पत्नी की सिर्फ गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस पड़ताल में सामने आया कि योगिता अपने मायके में है और अस्पताल में भर्ती है। पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था।

दीपेश को उसकी पत्नी मायके में है यह बात बता दी थी। लेकिन आज दीपेश अलग प्रकार का आवेदन लेकर एसपी ऑफिस पहुंचा, उक्त मामले की भी पड़ताल की जाएगी।

Hot this week

पत्नी से गाली-गलौज का विरोध करने पर साथी कर्मचारी की हत्या

​जबलपुर। पनागर थाना क्षेत्र के नया गांव में मामूली...

भोपाल पुलिस का ‘मिडनाइट स्ट्राइक’: एक रात में 362 अपराधी गिरफ्तार

​भोपाल। शहर में शांति व्यवस्था कायम करने और खौफ...

आईपीएल मैच पर सट्टा खिलाते 5 आरोपी गिरफ्तार, लाखों का लेन-देन उजागर

​इंदौर। शहर के लसूडिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने...

इंदौर: पहली मंजिल से गिरी मासूम, इलाज के दौरान मौत

​इंदौर। शहर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीराम नगर...

सरेराह कार रोककर दंपती और मासूम से बदसलूकी, बदमाश फरार

​इंदौर | कार्यालय संवाददाता शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र...

Topics

ऐशबाग: 20 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, परिवार में मचा कोहराम

​भोपाल। राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र स्थित अमन कॉलोनी...

भोपाल: मुनाफा कमाने का झांसा देकर युवक से 32 लाख हड़पे, केस दर्ज

भोपाल। राजधानी के ऐशबाग इलाके में जिम व्यवसाय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img