Sunday, August 23, 2026
23.1 C
Bhopal

युवक बोला-पिस्टल मंगवा रहा हूं,आज तीन कत्ल होंगे

मैं अब पिस्टल और रिवॉल्वर मंगवा रहा हूं। इनसे आज तीन कत्ल होंगे। पहला कत्ल HOD प्रशांत नायक, दूसरा कत्ल डॉ. बिंदु सिंघल और तीसरा कत्ल CMHO का होगा।

ग्वालियर में सामने आए 50 सेकेंड के एक वीडियो में दिख रहा युवक डॉक्टरों को ये धमकी दे रहा है। सोमवार को युवक ने हजीरा स्थित सिविल हॉस्पिटल में जमकर हंगामा किया था। बताया जा रहा है कि इसी दौरान उसने डॉक्टरों को धमकी भरा वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।

अस्पताल में हो रहे हंगामे की सूचना डॉक्टरों ने तत्काल पुलिस को दी थी। लेकिन पुलिस के आने से पहले ही हंगामा कर रहा युवक भाग गया। अभी मामले में कोई केस दर्ज नहीं किया गया है। युवक का नाम जगजीत सिंह राजावत बताया जा रहा है।

जगजीत बोला- कहीं भी छिप जाओ, बचोगे नहीं जानकारी के मुताबिक वीडियो में ये धमकी हजीरा अस्पताल में पदस्थ महिला डॉक्टर, विभागाध्यक्ष और सीएमएचओ को दी गई है। वीडियो में वो कह रहा है-

अब तुम कहीं भी छिप जाओ, बचोगे नहीं। मैं अपनी मां को यहां अकेला छोड़कर जा रहा हूं। यदि एक खरोंच भी उसको आ गई तो मैं अस्पताल में आग लगा दूंगा।

कुछ दिन पहले भर्ती थी जगजीत की मां अस्पताल में हंगामा कर रहे जगजीत को लेकर डॉक्टरों का कहना है कि उसकी मां सियादुलारी कुछ दिनों पहले हजीरा डिस्पेंसरी में भर्ती रही थी। महिला के गले फेफड़े में कफ फंसा था। नलियां लगाकर डॉक्टरों ने कफ निकाला था। मां के अस्पताल में भर्ती होने के दौरान भी युवक ने अस्पताल में हंगामा किया था।

युवक का आरोप- मां को जहर दिया गया महिला के ठीक होने और सभी रिपोर्ट सामान्य आने पर अस्पताल से छुट्टी कर दी गई थी। मां की अस्पताल से छुट्टी होने के बाद भी युवक ने अस्पताल पहुंचकर हंगामा किया। युवक का आरोप था कि उसकी मां को अस्पताल में जहर दिया गया है, वह काली हो गई हैं।

इस मामले में एसपी धर्मवीर सिंह ने कहा- वीडियो संज्ञान में आया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। अभी तक किसी ने कोई शिकायत नहीं की है।

Hot this week

बजरिया पुलिस की तत्परता: लावारिस मिले 3 वर्षीय मासूम को तलाश कर परिजनों से मिलवाया

​भोपाल। थाना स्टेशन बजरिया पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता और...

एक्टिवा से अवैध शराब की तस्करी करते युवक गिरफ्तार, 54 लीटर देशी मदिरा जब्त

​भोपाल। राजधानी में नशा मुक्ति अभियान के तहत शाहजहानाबाद...

Topics

बजरिया पुलिस की तत्परता: लावारिस मिले 3 वर्षीय मासूम को तलाश कर परिजनों से मिलवाया

​भोपाल। थाना स्टेशन बजरिया पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता और...

एक्टिवा से अवैध शराब की तस्करी करते युवक गिरफ्तार, 54 लीटर देशी मदिरा जब्त

​भोपाल। राजधानी में नशा मुक्ति अभियान के तहत शाहजहानाबाद...

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​जबलपुर। सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद शादी का...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img