Saturday, September 26, 2026
23.8 C
Bhopal

सितंबर में 4 छुट्टियां, दीपावली पर लगातार 4 छुटि्टयां मिलेंगी; दशहरे के दूसरे दिन भी अवकाश

भोपाल में अनंत चतुर्दशी 17 सितंबर को सरकारी छुट्‌टी रहेगी। दशहरे और दीपावली के दूसरे दिन भी अवकाश रहेगा।

भोपाल जिले के लिए सरकार ने चार स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। ये अवकाश 17 सितंबर, 11 अक्टूबर, 1 नवंबर और 3 दिसंबर के लिए हैं।

सितंबर में लगातार 4 छुट्‌टी मिलेगी

सितंबर में सरकारी कर्मचारियों को लगातार चार छुटि्टयां मिल सकेंगी। दरअसल, 14 सितंबर को शनिवार, 15 सितंबर को रविवार, 16 सितंबर को मिलाद-उन-नबी है। 17 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के चलते स्थानीय अवकाश घोषित हो गया है।

दीपावली पर भी लगातार चार छुट्‌टी रहेंगी

दीपावली पर भी लगातार चार छुटि्टयां रहेंगी। बता दें कि 31 अक्टूबर को दीपावली है। इस दिन अवकाश रहेगा। दीपावली के दूसरे दिन 1 नवंबर को पूरे भोपाल जिले के लिए स्थानीय अवकाश रहेगा।

2 नवंबर को शनिवार और 3 नवंबर को रविवार की छुट्‌टी रहेगी। इस तरह 31 अक्टूबर से 3 नवंबर तक लगातार छुट्‌टियां रहेंगी। 3 दिसंबर को सिर्फ भोपाल शहर के लिए स्थानीय अवकाश रहेगा। 3 दिसंबर को भोपाल गैस त्रासदी स्मृति दिवस है।

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img