Tuesday, June 30, 2026
27.6 C
Bhopal

इंदौर के गणेश पांडाल में घुसे चोर

इंदौर के भंवरकुआ क्षेत्र में स्थित एक गणेश पांडाल में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना की जानकारी पांडाल के पास रहने वाली आरती पलटवार ने दी। आरती पिपल्या पाला ऋषि ढाबे के पास रहती हैं और उनका व्यवसाय ‘बालाजी चायनीज और पिज्जा’ के नाम से चलता है।

भंवरकुआ पुलिस के अनुसार, आरती ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनके बेटे हर्षवर्धन और तनुज पांडाल में सो रहे थे। 30 अगस्त की रात बदमाश पांडाल में घुसे और दोनों बच्चों के मोबाइल और पर्स चोरी कर फरार हो गए।

पुलिस ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपियों की तलाश जारी है और CCTV फुटेज तथा आसपास के अन्य सुरागों की मदद से आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।

कंस्ट्रक्शन व्यवसायी के यहां लाखों की चोरी

भंवरकुआ क्षेत्र के ओल्ड अग्रवाल नगर में कंस्ट्रक्शन व्यवसायी वासु अग्रवाल के घर अलमारी से लाखों रुपए चोरी हो गए।

वासु अग्रवाल ने बताया कि 26 जुलाई को उन्होंने व्यापार के लिए राशि अलमारी में रखी थी। 23 अगस्त को लेबर को भुगतान करने के लिए अलमारी खोली तो पैसे गायब थे। इसके बाद उन्होंने अपनी पत्नी आशी को इस घटना की जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि अभी वासु ने चोरी गई रकम का सटीक आंकड़ा नहीं बताया है, लेकिन उन्होंने अनुमानित तौर पर यह राशि लाखों में बताई है।

Hot this week

भोपाल: रास्ता भटका 5 साल का मासूम, डायल-112 के जवानों ने परिजनों से मिलवाया

​भोपाल। थाना अशोका गार्डन क्षेत्र में सोमवार देर रात...

भोपाल: खाना पसंद न आने पर रिटायर्ड स्पेशल डीजी और क्रिकेटर बेटे पर केस दर्ज

​भोपाल। रातीबड़ थाना क्षेत्र में रसोइए से गाली-गलौज और...

भोपाल: शादी का झांसा देकर महिला आरक्षक से 8 साल तक दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​भोपाल। मिसरोद इलाके में एक महिला आरक्षक ने सुमित...

Topics

भोपाल: रास्ता भटका 5 साल का मासूम, डायल-112 के जवानों ने परिजनों से मिलवाया

​भोपाल। थाना अशोका गार्डन क्षेत्र में सोमवार देर रात...

भोपाल: खाना पसंद न आने पर रिटायर्ड स्पेशल डीजी और क्रिकेटर बेटे पर केस दर्ज

​भोपाल। रातीबड़ थाना क्षेत्र में रसोइए से गाली-गलौज और...

तेज रफ्तार बोलेरो का कहर: महिला की मौत, पति और मासूम बेटी घायल

​भोपाल। राजधानी में रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे...

खेलते-खेलते पानी से भरे गड्ढे में गिरी मासूम, इलाज के दौरान मौत

​भोपाल। कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र के धोली खदान इलाके में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img