Sunday, July 12, 2026
24.4 C
Bhopal

सिर में गोली लगने से तीसरी के छात्र की मौत

भोपाल के गौतम नगर में तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले छात्र की सिर में गोली लगने से मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि बच्चा अचेत अवस्था में घर की बालकनी में खून से लथपथ मिला था।

शुक्रवार रात करीब 1:50 बजे परिजनों ने बच्चों को देखा और इलाज के लिए अस्पताल ले गए। कमला नेहरू हॉस्पिटल में शनिवार सुबह करीब 11 बजे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। बॉडी का पीएम कराया जा रहा है।

गौतम नगर टीआई महेंद्र सिंह ठाकुर के मुताबिक, 12 वर्षीय इब्राहिम पुत्र रिजवान लाला जेपी नगर में रहता था। उसके पिता बिल्डिंग मटेरियल सप्लाई का काम करते हैं। देर रात अस्पताल से मिली सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी।

जहां परिजनों ने बताया की बालकनी में अचेत अवस्था में बच्चा मिला था। आसपास खून बिखरा हुआ था। आनन फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

एफएसएल की टीम ने स्पॉट का मुआएना किया बच्चे की मौत के बाद शनिवार सुबह एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और स्पॉट का मुआएना किया। वहीं पुलिस की अब तक की जांच में यह साफ हुआ है कि बच्चे के घर के बाहर आमतौर पर देर रात तक बाहरी युवकों का आना-जाना रहता था। उसके पिता से मेलजोल के लिए बड़ी संख्या में बाहरी युवक आते थे।

Hot this week

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भर्ती में धांधली का आरोप, मेरिट लिस्ट में फेरबदल से मचा बवाल

​खंडवा। महिला बाल विकास विभाग की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भर्ती...

कांग्रेस का भाजपा पर बड़ा हमला: ‘धर्म का इस्तेमाल केवल सत्ता पाने के लिए कर रही भाजपा

​भोपाल। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अतुल लोंढे पाटिल ने...

डाक विभाग की कर्मचारी की निर्मम हत्या, पति फरार

​इंदौर। शहर की डाककुंज कॉलोनी में शनिवार को एक...

Topics

भोपाल स्टेशन पर मानवता शर्मसार: 1 महीने की मासूम को ऑटो में छोड़कर भागे तीन लोग

​भोपाल। राजधानी के मुख्य रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह...

10-10 हजार के इनामी ड्रग तस्कर मंदसौर से गिरफ्तार

​इंदौर। इंदौर क्राइम ब्रांच ने मादक पदार्थ (NDPS) तस्करी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img