Friday, August 21, 2026
24.1 C
Bhopal

तीन साल की मासूम की नाना के घर मौत

भोपाल के कोलार इलाके में नाना-नानी के घर आई तीन साल की मासूम की बाथरूम में गिरने के कारण मौत हो गई। घटना बुधवार रात की है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। गुरुवार को पोस्ट मार्टम (पीएम) के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस ने बताया कि आयशा निर्मलकर (3) अपने माता-पिता के साथ रायपुर छत्तीसगढ़ में रहती थी। उसके पिता रायपुर में प्राइवेट काम करते हैं। पिछले दिनों वह अब्बास नगर में रहने वाले अपने नाना-नानी के घर आई थी।

बुधवार सुबह आयशा बाथरूम गई और वहां फिसल कर गिर गई। उसके सिर में पीछे की तरफ गंभीर चोट आई थी। परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने का इंतजार कर रही है।

Hot this week

शर्मनाक: दोपहर 2.35 बजे ही स्कूल पर लटक गया ताला, नशे में पहुंचे शिक्षक को जिपं उपाध्यक्ष ने लगाई फटकार

​भोपाल। राजधानी के अरवलिया पंचायत स्थित परवलिया सानी प्राथमिक...

भोपाल: 1.20 करोड़ के लालच में किशोर की हत्या, साक्ष्य जुटाने आरोपी के घर पहुंची पुलिस

​भोपाल। राजधानी के छोटे तालाब (धोबीघाट) के पास हुए...

Topics

मुस्लिमों को हिंदू इलाकों में घर नहीं मिलता: पूर्व IAS नियाज खान

​भोपाल: मध्य प्रदेश कैडर के रिटायर्ड IAS अधिकारी और लेखक...

कटनी सीएसपी नेहा पच्चीसिया पर धोखाधड़ी व पद के दुरुपयोग का केस दर्ज

​कटनी/भोपाल। मध्य प्रदेश के कटनी की नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी)...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img