Tuesday, September 29, 2026
22.9 C
Bhopal

टूरिज्म-डे पर MP के म्यूजियम-स्मारकों में आज एंट्री फ्री

विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर शुक्रवार (27 सितंबर) को मध्यप्रदेश के सभी म्यूजियम और स्मारकों पर एंट्री फ्री रहेगी। देशी के साथ विदेशी पर्यटक भी भ्रमण कर सकेंगे। इधर, भोपाल में आज दिनभर इवेंट्स होंगे। सुबह योगा, साइकिल रैली और जुम्बा हुए।

संस्कृति, पर्यटन और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने बताया, संचालनालय पुरातत्व, अभिलेखागार एवं संग्रहालय मप्र के अधीन प्रदेश के सभी संग्रहालयों एवं स्मारकों पर दर्शकों (देशी एवं विदेशी) का प्रवेश निःशुल्क रखा गया है। उनसे कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा। इस संबंध में गुरुवार को ही आदेश जारी कर दिए गए थे।

बोट क्लब में योगा और जुम्बा ‘पर्यटन और शांति’ की थीम पर शुक्रवार सुबह 6 बजे से भोपाल के विंड एंड वेव्स पर योगा और ज़ुम्बा सत्र हुआ। सुबह 8 बजे बोट क्लब से साइक्लोथॉन शुरू हुई। वहीं, सुबह 10 से दोपहर 1.30 बजे तक गोल घर में चित्रकलां, रांगोली, पुष्प सजावट व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन चल रहा है। दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक डीबी मॉल में फ्लैश मॉब व पर्यटन क्विज होगी। कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर (मिंटो हॉल) में दोपहर 3.40 से 3.50 बजे तक फोटोग्राफी प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण होगा। जिसके बाद सांस्कृतिक कार्य़क्रम व म्यूजिक बैंड द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी।

महापौर, एमआईसी मेंबर ने लगाई झाड़ृ पर्यटन दिवस के मौके पर नगर निगम ने शुक्रवार को शहर के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया। शौर्य स्मारक पार्क, प्रेमपुरा घाट, बोट क्लब, मनुआभान टेकरी आदि स्थानों पर यह अभियान चला। इस दौरान महापौर मालती राय, एमआईसी मेंबर आरके सिंह बघेल, अपर आयुक्त देवेंद्र सिंह चौहान आदि ने झाड़ू लगाई

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img