Sunday, September 27, 2026
24.1 C
Bhopal

भिंड में दर्दनाक हादसा:भाजपा नेत्री की कार की पहिए के नीचे आने से बच्चे की मौत

​भिंड:

नेशनल हाईवे-719 पर कनकूरा गांव के पास शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार वर्षीय मासूम देवांश यादव की मौत हो गई। बच्चा अपने दादा सुनील यादव के साथ बाइक से भिंड बाजार जा रहा था।

​प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आगे चल रही ब्रेजा कार (जो भाजपा की पूर्व महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सीमा शर्मा की बताई जा रही है) के ड्राइवर ने गुटखा थूकने के लिए चलती गाड़ी का अचानक गेट खोल दिया। इसी दौरान साइड से ओवरटेक कर रही बाइक कार के खुले गेट से टकरा गई।

​हादसे के मुख्य बिंदु:

  • ​दर्दनाक मौत: टक्कर लगते ही मासूम देवांश उछलकर सड़क पर जा गिरा और कार के पहिए के नीचे आ गया। सिर पर पहिया गुजरने से उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उसके दादा घायल हो गए।
  • ​इकोलता बेटा था देवांश: मृतक देवांश अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। 1 जुलाई को ही उसका पहली कक्षा में दाखिला हुआ था। हादसे के समय उसके पिता ट्रक लेकर औरंगाबाद गए हुए थे।
  • ​आक्रोश और हंगामा: घटना के बाद गुस्साए लोगों ने कार चालक की पिटाई कर दी। इस दौरान वीडियो बना रहे एक अन्य युवक (राहुल शर्मा) के साथ भी मारपीट कर उसका मोबाइल छीन लिया गया, जिससे वह भी घायल हो गया।
  • ​कार्रवाई: हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और करीब आधा किलोमीटर लंबा जाम खुलवाया। पुलिस ने कार जब्त कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img