Tuesday, August 11, 2026
23.8 C
Bhopal

इटारसी में पटरी से उतरी ट्रेन, डर गए यात्री

इटारसी में मैसूर-रानी कमलापति-सहरसा एक्सप्रेस (01663) बेपटरी हो गई। ट्रेन के दो कोच पटरी से नीचे उतर गए। सूचना मिलते ही रेलवे की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

हादसा सोमवार शाम 6:20 बजे के करीब हुआ। भोपाल से निकली ये ट्रेन इटारसी स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर लगने जा रही थी। बताया जा रहा है कि उस समय ट्रेन की स्पीड 20 से 30 किमी प्रतिघंटा थी। तभी ट्रेन के कोच बी-1 के दो पहिए और बी-2 के चार पहिए पटरी से उतर गए। बेपटरी कोच को ट्रेन से अलग कर दिया गया है। उन्हें ट्रैक पर लाने की कोशिश की जा रही है। मौके पर रेलवे के करीब डेढ़ सौ कर्मचारी-अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

ट्रेन के बेपटरी होते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया। ट्रेन रुकी तो यात्री बाहर आ गए। हादसे के बाद स्टेशन के दो और तीन नंबर प्लेटफार्म का रेलवे ट्रैक बाधित हो गया।

जानकारी के अनुसार हादसा रेलवे स्टेशन के क्रॉसिंग पाइंट हुआ है। ट्रेन इस जगह पटरी से कैसे स्लिप हुई। रेलवे के अधिकारी इसकी जांच में जुटे हैं। भोपाल रेल मंडल के अधिकारियों के अनुसार हादसे में किसी को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

इटारसी में मैसूर-रानी कमलापति-सहरसा एक्सप्रेस बेपटरी हो गई। जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया।

इटारसी में मैसूर-रानी कमलापति-सहरसा एक्सप्रेस बेपटरी हो गई। जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया।

यात्रियों को दूसरे कोच में कर रहे शिफ्ट

मैसूर-रानी कमलापति-सहरसा एक्सप्रेस के बी-1 और बी-2 कोच के यात्रियों को दूसरे कोच में शिफ्ट किया गया है। रेलवे की ओएचई लाइन बंद कर बोगी को पटरी पर लाने के लिए रेस्क्यू जारी है।

छोटे रेलवे स्टेशन पर रोकी बड़ी गाड़ियां

ट्रेन के बेपटरी होने के बाद भोपाल-इटारसी, इटारसी-भोपाल रेल यातायात बाधित हो गया है। कुछ ट्रेनों को छोटे-छोटे रेलवे स्टेशन पर रोका गया है। समता एक्सप्रेस और जनशताब्दी को बुधनी रेलवे स्टेशन पर रोका गया है। यहां कुछ यात्रियों ने देरी होने से बस से अपने गंतव्य की ओर रवाना होने का निर्णय लिया। रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से धैर्य रखने और निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Hot this week

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...

Topics

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img