Friday, August 14, 2026
23.1 C
Bhopal

सूखीसेवनिया में ट्रक चालक ने गाय को कुचला,मौत

सूखीसेवनिया की बालमपुर घांटी पर सड़क किनारे बैठी गाय को ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे गाय की कमानी में फंस गई। आरोपी चालक गाय को करीब पचास मीटर तक घसीटते हुआ ले गया। इससे गाय की मौत हो गई।

ग्रामीणों ने ट्रक का पीछा किया तो आरोपी चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। मामले में पुलिस ने चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। आरोपी की तलाश की जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शिशुपाल ठाकुर (25) ग्राम भदभदा सूखी सेवनिया में रहते हैं और खेती किसानी करते हैं। वह गौशाला के सदस्य भी हैं। सोमवार की रात करीब दस बजे शिशुपाल अपने दोस्तों के साथ गांव की एक दुकान के सामने खड़े थे

इसी दौरान भोपाल विदिशा रोड से बालमपुर की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक के चालक ने दुकान के सामने सड़क किनारे बैठी गायब को टक्कर मार दी। गाय ट्रक में फंस गयी थी, जिसे चालक ने पचास मीटर दूर तक घसीट दिया था।

शिशुपाल और उनके साथी दौड़कर ट्रक के पास पहुंचे तो चालक उतरकर भाग चुका था, जबकि गाय की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शिशुपाल की रिपोर्ट पर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर ट्रक जब्त कर लिया है।

Hot this week

हमीदिया अस्पताल से भागा कैदी, 4 घंटे में गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल सेंट्रल जेल का एक विचाराधीन कैदी गुरुवार...

Topics

हमीदिया अस्पताल से भागा कैदी, 4 घंटे में गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल सेंट्रल जेल का एक विचाराधीन कैदी गुरुवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img