Tuesday, September 1, 2026
24.1 C
Bhopal

जुड़वा बच्चों की हत्या करने वाली को जेल भेजा:पुलिस से बोली- मुझे बचा लो

भोपाल में अपने ही जुड़वा बच्चों की हत्या करने वाली महिला सपना धाकड़ को पुलिस ने गुरुवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने न्यायिक अभिरक्षा में उसे जेल भेज दिया। टीटी नगर थाना प्रभारी चैन सिंह रघुवंशी ने बताया कि सपना को किए पर पछतावा है। वह जेल जाने से पहले तक कहती रही कि मुझे बचा लो। पुलिस ने उसके खिलाफ सबूत जुटा लिए हैं। जल्द ही मामले में चालान पेश कर दिया जाएगा। बता दें कि सपना धाकड़ (27) मूलतः बैरसिया की रहने वाली है।

2017 में उसकी शादी कोलार गेस्ट हाउस के पास रहने वाले बृजमोहन धाकड़ (28) से हुई थी। उसकी तीन साल की एक बेटी है। उसने 7 सितंबर 2022 को जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। 23 सितंबर को सुबह 4.30 बजे जब परिवार वाले सो रहे थे, तब वह दोनों बच्चों को लेकर घर से निकल गई थी। उसी दिन उसने बच्चों का गला घोंटा। लाश को हबीबगंज हनुमान मंदिर के पास स्थित बाउंड्रीवॉल के पीछे फेंक दिया। इसके बाद वह पुलिस को गुमराह करने के लिए बस से टीटी नगर पहुंच गई। बच्चों के चोरी होने की कहानी गढ़ी। मंगलवार को पुलिस ने उसकी निशानदेही पर बच्चों को हबीबगंज इलाके से बरामद किया था। जुर्म कबूलने के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।

Hot this week

गाडरवारा में कृषि पंपों की केबल चोरी से किसान परेशान, थाने में सौंपा ज्ञापन

​गाडरवारा (नरसिंहपुर)। क्षेत्र में लगातार हो रही कृषि पंपों...

कोहेफिजा में कैफे और दुकानें सील, सीएम हाउस जा रहे व्यापारियों पर पुलिस का बल प्रयोग

​भोपाल शहर के रिहायशी इलाकों में कमर्शियल गतिविधियों के खिलाफ...

Topics

गाडरवारा में कृषि पंपों की केबल चोरी से किसान परेशान, थाने में सौंपा ज्ञापन

​गाडरवारा (नरसिंहपुर)। क्षेत्र में लगातार हो रही कृषि पंपों...

कोहेफिजा में कैफे और दुकानें सील, सीएम हाउस जा रहे व्यापारियों पर पुलिस का बल प्रयोग

​भोपाल शहर के रिहायशी इलाकों में कमर्शियल गतिविधियों के खिलाफ...

मंदसौर: गैस कटर से एटीएम काटकर 6.50 लाख की चोरी

​भानपुरा रोड की घटना मंदसौर के भानपुरा रोड पर स्थित...

भोपाल में फर्जी IPS बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार

भोपाल के एमपी नगर इलाके में खुद को IPS...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img