Tuesday, September 29, 2026
28.7 C
Bhopal

ग्वालियर में जमीन विवाद में दो भाइयों को मारी गोली

ग्वालियर में 6 से अधिक बदमाशों ने जमीन विवाद में दो सगे भाइयों को गोली मार दी। घायल दोनों भाइयों को परिजन ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों की शिकायत पर बदमाशों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। घायलों ने हमलावर संजय गर्ग और दौलत आचार्य के नाम बताए हैं।

ग्वालियर के झांसी रोड थाना क्षेत्र के बरुआ गांव में रहने वाले दीपक चौहान एक किसान हैं। दीपक चौहान का जमीन को लेकर संजय गर्ग और दौलत आचार्य से पुराना विवाद चला आ रहा है। शुक्रवार दोपहर को जब दीपक चौहान अपने घर के बाहर अपने भाई विकास चौहान के साथ खड़े हुए थे। तभी हथियार से लैस 6-7 बदमाश वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए गोलियां चला दी।

अचानक चली गोलियों से आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दीपक चौहान के पीठ और उसके भाई विकास चौहान के पैर में गोलियों के छर्रे लगे। फिर दोनों भाइयों ने छिपकर अपनी जान बचाई। बदमाश हमला करने के बाद मौके से फरार हो गए।

बदमाशों की तलाश में पुलिस खंगाल रही CCTV कैमरेगोलियों की आवाज सुनते ही अन्य परिजन घर के बाहर आए और घायल दीपक और विकास को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल डॉक्टरों ने उनकी जान खतरे से बाहर बताई है। घायल दीपक चौहान का आरोप है कि यहां फायरिंग संजय गर्ग और दौलत आचार्य ने अपने साथियों के साथ मिलकर की है। संजय गर्ग और दौलत आचार्य भू माफिया हैं। जमीन को लेकर उनसे विवाद चल रहा है और उन्होंने जान लेने की नीयत से गोलियां चलाई।

फायरिंग की घटना का पता चलते ही पुलिस घटना स्थल और अस्पताल पहुंची। जहां पुलिस ने दोनों घायल भाइयों से पूछताछ कर घटना की जानकारी ली और मौके से CCTV कैमरे खंगाले, लेकिन बदमाशों का पुलिस के हाथ अभी कोई CCTV फुटेज नहीं लगा है। फिलहाल पुलिस ने घायलों की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

सीएसपी हिना खान ने बताया

जमीन को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष ने फायरिंग की है। जिसमें छर्रे लगने दो सगे भाई घायल हो गए हैं। पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

Hot this week

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

Topics

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...

सोशल मीडिया फ्रेंड बनकर लंदन से गिफ्ट का झांसा, महिला से 1.02 लाख की ठगी

​इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img