Saturday, August 15, 2026
23.1 C
Bhopal

मारपीट कर घर निकालने वाले युवक के खिलाफ FIR

परिवार के साथ मिलकर मारपीट के बाद विवाहिता को घर से निकाल देने वाले युवक के खिलाफ देहात थाने में रेप की धाराओं में मामला दर्ज हो गया है। आरोपी कलेक्ट्रेट में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। वह छह महीने से एक विवाहिता के साथ एक ही घर में रह रहा था। इस दौरान कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए। लेकिन जब महिला ने शादी करने का कहा तो उसने मारपीट करना शुरू कर दिया।

बता दें कि महिला जिला अस्पताल में गुरुवार शाम को भर्ती हुई थी। शुक्रवार शाम हुए मेडिकल चैकअप के बाद पीड़िता ने कथित प्रेमी के खिलाफ मारपीट व दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज करा दिया।

देहात थाना प्रभारी मुकेश शाक्य के मुताबिक 25 वर्षीय विवाहिता ग्वालियर की रहने वाली है। करीब 6 महीने पहले जितेन्द्र शर्मा निवासी भिंड की मुलाकात महिला से हुई थी। इसके बाद दोनों में नजदीकियां बन गईं। दोनों व्हाट्सएप और फोन कॉल पर बातचीत करते थे। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि शादी का झांसा देकर अपने साथ भिंड लेकर आया था। गुरुवार शाम को जब जितेंद्र ने मारपीट की तो मैंने विरोध किया, इस पर उसने घर से निकाल दिया। जिससे बैकबोन चोट आई थी।

Hot this week

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रातभर शव पड़े रहे

​भोपाल (बिल्खिरिया): बिल्खिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में...

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...

जनजातीय विभाग की संचालक IAS नेहा मराव्या के खिलाफ अधिकारी-कर्मचारी सड़क पर, पेन डाउन हड़ताल

भोपाल:जनजातीय क्षेत्रीय विकास परियोजना (TADP) की संचालक और कई...

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

Topics

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रातभर शव पड़े रहे

​भोपाल (बिल्खिरिया): बिल्खिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में...

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

ईवी बस से जनविश्वास शिविर पहुंचे संभागायुक्त और कलेक्टर

​भोपाल ​मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत मुगालिया हाट में आयोजित...

10 लाख से अधिक के राशन गबन का मामला दर्ज

​भिंड: जिले के मिहोना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने...

फर्जी आईएएस बनकर डॉक्टर से 3 लाख ठगने वाला गिरफ्तार

​नरसिंहपुर:मैट्रिमोनियल साइट के जरिए खुद को आईएएस अधिकारी और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img