Monday, September 28, 2026
29.8 C
Bhopal

अकाउंटेंट युवती से शोरूम के ही दो कर्मचारियों पर अश्लील हरकतें करने का आरोप

इंदौर के सेंट्रल कोतवाली थाना क्षेत्र में एक साइकिल शोरूम पर काम करने वाली युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता ने शोरूम के ही दो कर्मचारियों पर अश्लील हरकतें करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।

सेंट्रल कोतवाली पुलिस के अनुसार, 29 वर्षीय युवती साइकिल शोरूम में अकाउंटेंट और मैनेजमेंट का काम करती है। युवती ने शिकायत में बताया कि आरोपी अमजद और शुभम काम के दौरान उसके साथ अश्लील इशारे करते थे और कमेंट्स करते थे। जब उसने विरोध किया तो दोनों ने उसे धमकाया। इसके बाद युवती ने थाने पहुंचकर दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।

इसी शोरूम के कर्मचारियों अमजद और शुभम के खिलाफ एक अन्य मामला भी दर्ज हुआ है। वीर सावरकर नगर निवासी हनी इशरानी और उनके पिता अमरलाल इशरानी ने भी दोनों पर मारपीट का आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार, शोरूम बंद होने के बाद जब हनी और उनके पिता घर जा रहे थे, तभी अमजद और शुभम वहां पहुंचे और विवाद करने लगे। बात बढ़ने पर उन्होंने धक्का-मुक्की करते हुए मारपीट कर दी।

पुलिस ने दोनों मामलों में कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग एफआईआर दर्ज की है। फिलहाल दोनों की जांच जारी है।

Hot this week

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

भोपाल में न्यूनतम वेतन को लेकर अस्थायी और आउटसोर्स कर्मचारियों का प्रदर्शन

​भोपाल: न्यूनतम वेतन की मांग को लेकर सोमवार सुबह 3...

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img