Monday, August 24, 2026
23.1 C
Bhopal

भोपाल में सड़क हादसे में दो मेडिकल स्टूडेंट की मौत

राजधानी भोपाल में मंगलवार अलसुबह 3.15 बजे एयरपोर्ट रोड पर हादसे में महावीर मेडिकल कॉलेज के फाइनल ईयर के दो स्टूडेंट की की मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दोनों के शरीर के कई हिस्से भी घटनास्थल पर बिखरे मिले। दोनों शवों को हमीदिया अस्पताल की मर्चुरी में पोस्टमॉर्टम के बाद परिजन को सौंपा गया है।

पुलिस के अनुसार दोनों छात्र मोटरसाइकिल पर तेज रफ्तार से जा रहे थे। मोड पर गाड़ी कंट्रोल नहीं कर पाने की वजह से मोटरसाइकिल पर कंट्रोल खो बैठे। मृतक छात्र समर्थ पाटीदार (24) और रोमिल शाक्य (24) फाइनल ईयर के छात्र थे।

गांधी नगर थाने से एएसआई प्रवीण सिंह बैस ने बताया कि छात्र समर्थ पाटीदार (24) पुत्र राकेश पाटीदार, बड़वानी का रहने वाला है। समर्थ के पिता किसान हैं। वहीं रोमिल शाक्य (24) के पिता बीपी शाक्य नर्मदा प्रोजेक्ट में सब इंजीनियर हैं। दोनों छात्र किसी ढाबे से खाना खाकर लौट रहे थे। दोनों एयरपोर्ट रोड से एयरोसिटी जाने वाली मुख्य सड़क पर आए। यहां से करीब डेढ़ किमी दूर एक मोड पर अलसुबह करीब 3:15 बजे हादसे के शिकार हो गए। वहां से गुजरने वाले किसी युवक ने हादसे की सूचना डायल-100 को दी। दोनों छात्रों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

ऐसे हुआ हादसा

पुलिस के अनुसार हादसा इतना गंभीर था कि मोटर साइकिल सड़क किनारे लगे कनेर के पेड़ से टकराने के बाद फुटपाथ के दूसरी तरफ चली गई। गाड़ी रोमिल चला रहा था। वह फुटपाथ की दूसरी तरफ पड़ा मिला। हादसे में गाड़ी का हैंडल टू गया था। फुटपाथ पर टकराने के बाद गाड़ी करीब 10 फिट दूर जाकर गिरी।

सड़क पर रोज लगाते हैं रेस एयरपोर्ट रोड की मुख्य सड़क की बात की जाए तो इस सड़क पर रोजाना मोटरसाइकिल सवार रात 1:00 बजे से सुबह 4:00 बजे तक रेस लगाते देखे जा सकते हैं। यह मोटरसाइकिल सवार एयरपोर्ट से लेकर रंगला ढाबा चौराहे तक रेस लगाते हैं।

Hot this week

बजरिया पुलिस की तत्परता: लावारिस मिले 3 वर्षीय मासूम को तलाश कर परिजनों से मिलवाया

​भोपाल। थाना स्टेशन बजरिया पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता और...

एक्टिवा से अवैध शराब की तस्करी करते युवक गिरफ्तार, 54 लीटर देशी मदिरा जब्त

​भोपाल। राजधानी में नशा मुक्ति अभियान के तहत शाहजहानाबाद...

Topics

बजरिया पुलिस की तत्परता: लावारिस मिले 3 वर्षीय मासूम को तलाश कर परिजनों से मिलवाया

​भोपाल। थाना स्टेशन बजरिया पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता और...

एक्टिवा से अवैध शराब की तस्करी करते युवक गिरफ्तार, 54 लीटर देशी मदिरा जब्त

​भोपाल। राजधानी में नशा मुक्ति अभियान के तहत शाहजहानाबाद...

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​जबलपुर। सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद शादी का...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img