Wednesday, August 12, 2026
24.9 C
Bhopal

दो युवकों ने ट्रैफिक नियमों को ताक पर रखकर चलती कार में खुलेआम शराब पी

ग्वालियर में पनिहार थाना क्षेत्र में दो युवकों ने ट्रैफिक नियमों को ताक पर रखकर चलती कार में खुलेआम शराब पी। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि दोनों युवक चलती कार की पिछली विंडो पर बैठकर बड़े मजे और इत्मीनान के साथ शराब के जाम छलका रहे हैं। वाकया गुरुवार (14 अगस्त) का है।

कार में दो से तीन अन्य युवक भी मौजूद थे। वीडियो पुलिस के पास भी पहुंच चुका है। पुलिस के मुताबिक यह वीडियो पीछे चल रही कार में सवार अन्य युवकों ने अपने मोबाइल से बनाया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।

देखिए चलती कार में शराबखोरी की 2 तस्वीरें…

पुलिस बोली- होटलों-ढाबों के CCTV फुटेज खंगाल रहे पनिहार थाना पुलिस ने बताया कि वीडियो के आधार पर युवकों की तलाश की जा रही है। हाईवे और उसके किनारे स्थित होटल और ढाबों के CCTV फुटेज को खंगाला जा रहा है। पकड़े जाने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img